कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

मुंह के बल गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट

अहमदाबाद विमान हादसे और ईरान-इजराइल के बीच शुरू होने वाले युद्ध का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर होते हुए नजर आ रहा है। आज के क्लोजिंग सेशन में सेंसेक्स में 500 अंको से ज्यादा और निफ्टी में 149 अंकों की गिरावट आयी है।

अपूर्वा नायक

शुक्रवार के दिन यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन पर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने के लिए मिल रहा है। जहां आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई और एनएसई के दोनों प्रमुख सूचकांक औंधे गिरते हुए नजर आ रहे थे। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे और ईरान और इजराइल के बीच तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर मार्केट पर दिख रहा है।

आज के शुरूआती कारोबार में जहां बीएसई के सेंसेक्स में 1300 अंकों की गिरावट आयी थी, तो वहीं निफ्टी में भी 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि क्लोजिंग सेशन में बाजार को हल्की राहत मिली है। आज क्लोजिंग सेशन में बीएसई के सेंसेक्स में 0.66 प्रतिशत या 536 अंकों की गिरावट आयी है, जिसके बाद ये इंडेक्स 81,155.26 के लेवल पर बंद हुआ है। साथ ही निफ्टी में भी 0.60 प्रतिशत या 149.35 अंकों की गिरावट के साथ ये 24,738.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

डिफेंस शेयरों में तेजी का ट्रेंड लगातार जारी

डिफेंस शेयरों में तेजी का ट्रेंड लगातार बरकरार है। ईरान पर इजरायल के अटैक से जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ा है। भारतीय डिफेंस एक्सपोर्ट को बूस्ट मिल सकता है। एयर डिफेंस सिस्टम की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। एंटी ड्रोन, एंटी मिसाइल की मांग बढ़ सकती है। मौजूदा तनाव से ग्लोबल डिफेंस खर्च बढ़ सकता है। GRSE, COCHIN SHIPYARD, BEML, BDL शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है।

टाटा के शेयरों में आयी गिरावट

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के चलते टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। इसके अलावा एविएशन सेक्टर की दो बड़ी एयरलाइंस इंटरग्लोब एविएशन यानी इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी खतरे के लाल निशान पर बंद हुए हैं। इसके अलावा ऑयल सप्लाई को लेकर आशंका के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 6 डॉलर के उछाल से कारण इसकी कीमत 75.36 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट