शेयर मार्केट (सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market: शेयर बाजार में पसरा सन्नाटा, 113 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी गिरावट

Share Market Closing Bell: शेयर बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका और भारत, दोनों जगहों पर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

मनोज आर्या

Share Market Closing Bell 13th August 2026: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,079.96 और निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.55 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स थे।

निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी आईटी, निफ्टी कंजम्पशन, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई और निफ्टी ऑटो गेनर्स थे। निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

छोटे और मझोले शेयरों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 97.15 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,121.55 और निफ्टी 53.45 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,875 पर था। सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एनटीपीसी, बीईएल, एलएंडटी, एचयूएल, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशिनय पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एमएंडएम गेनर्स थे।

वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, इन्फोसिस,टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।

बाजार में क्यों लौटी गिरावट?

शेयर बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका और भारत, दोनों जगहों पर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इससे यह उम्मीद भी मजबूत हुई कि फेड और आरबीआई निकट भविष्य में अपनी पॉलिसी को लेकर संयम बरत सकते हैं।

हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अभी भी एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं, और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण बाजार में जोखिम लेने का रुझान पूरी तरह से नहीं बन पा रहा है।

भारत में मांग की स्थिति मजबूत

मार्केट एक्सपर्ट्स ने आगे बताया कि कंपनियों के नतीजों के मौजूदा दौर ने भारत में मांग की स्थिति और कंपनियों की मजबूती पर भरोसा बढ़ाया है, जिससे बाहरी चुनौतियों के असर को कम करने में मदद मिली है। निकट भविष्य में बाजार की दिशा ऊर्जा बाजारों में होने वाले बदलावों, भू-राजनीतिक जोखिमों और विदेशी पूंजी के प्रवाह की निरंतरता से तय होने की संभावना है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार