भारतीय स्टेट बैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

SBI ग्राहक कृपया ध्यान दें! 15 अगस्त से बदलने जा रहा ये नियम; ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज

State Bank of India: बैंक द्वारा लागू किया जा रहा यह बदलाव ब्रांच चैनलों पर अलग-अलग लगेगा, कुछ स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे, जबिक अन्य  में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।

मनोज आर्या

SBI IMPS Charges: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन से जुड़े शुल्कों में बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव 15 अगस्त, 2025 से लागू होगा। हालांकि, इस बदलाव का ऑनलाइन और ब्रांच के जरिए किए जाने वाले लेनदेन पर अलग-अलग असर पड़ेगा।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छोटे ट्रांजैक्शन पर अभी भी को चार्ज लागू नहीं होगा यह पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। लेकिन कुछ हाई वैल्यू के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर अब मामूली शुल्क देना होगा। बता दें कि ब्रांच के जरिए IMPS का सेवा लेने पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

15 अगस्त के बाद कितना लगेगा चार्ज?

बता दें कि बैंक द्वारा लागू किया जा रहा यह बदलाव ब्रांच चैनलों पर अलग-अलग लगेगा, कुछ स्लैब में नए शुल्क लागू होंगे, जबिक अन्य  में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। ऑनलाइन यूजर्स के लिए 25,000 रुपये तक के आईएमपीएस ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन माध्यमों से किए गए 25 हजार से अधिक मूल्य के लेनदेन पर 15 अगस्त, 2025 से मामूली शुल्क देना होगा। सैलरी अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन आईएमपीएमस ट्रांसफर पर पूरी छूट मिलती रहेगी।

IMPS क्या है?

IMPS एक इनोवेटिव रीयल-टाइम पेमेंट सर्विस है जो किसी भी तरह की लेनेदेन के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। यह सर्विस नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा प्रदान की जाती है। आईएमपीएस पर प्रति लेनेदेन सीमा (एसएमएस और आईवीआर को छोड़कर) सभी चैनलों के लिए 5 लाख रुपये है।

SBI यूजर्स को इस स्थिति में देना होगा चार्ज

ऑनलाइन आईएमपीएस के लिए 25,000 रुपये से अधिक और 1,00,000 रुपये तक की राशि पर 2 रुपये + जीएसटी, 1,00,000 रुपये से अधिक और 2,00,000 रुपये तक की राशि पर 6 रुपये +जीएसटी और दो लाख रुपये से अधिक और पांच लाख रुपये तक की रासि पर 10 रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क लेगा। इससे पहले यह पूरी तरह से मुफ्त था।

ब्रांच से IPMS के लिए कितना चार्ज?

बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक ने ब्रांच चैनलों के माध्यम से किए जाने वाले किसी भी सेवा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। सबसे कम ब्रांच शुल्क 2 रुपये प्लस जीएसटी है, जबकि सबसे अधिक शुल्क 20 रुपये प्लस जीएसटी है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला