भारतीय स्टेट बैंक (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Bank Strike: SBI ग्राहकों के लिए राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM ट्रांजेक्शन फीस माफ; जानिए पूरी डिटेल्स

SBI Free ATM Service: बैंक स्ट्राइक के दौरान एसबीआई ग्राहकों को 28 से 30 सितंबर तक एटीएम ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। सभी बैंकों के एटीएम से ग्राहकों को फ्री निकासी की सुविधा मिलेगी।

मनोज आर्या

SBI Free ATM Service In Strike: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। दरअसल, बैंक ने 28 से 30 सितंबर तक के लिए सभी एटीएम लेनदेन को फ्री कर दिया है। एसबीआई ने यह कदम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिससे हड़ताल की अवधि में लेनदेन करने में कोई परेशानी न हो।

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर की गई पोस्ट में बताया गया कि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी आपकी बैंकिंग जरूरतों के लिए एसबीआई की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

28 से 30 सितंबर तक एटीएम शुल्क माफ

एक्स पोस्ट में बैंक की ओर से आगे कहा गया है कि बैंकिंग सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए एसबीआई पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके तहत 28 से 30 सितंबर, 2026 तक एटीएम शुल्क माफ रहेगा। ग्राहकों द्वारा किसी भी बैंक के एटीएम के माध्यम से लेनदेन करने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

बैंक ने आगे कहा कि हड़ताल के चलते ग्राहकों की सुविधाओं के लिए सभी ब्रांच रविवार को भी खुली रहेंगी। इसके अलावा, हड़ताल की अवधि में यूपीआई, आईएमपीएस, आटीजीएस और एनईएफटी भुगतान जैसी ऑनलाइन भुगतान की सुविधाएं यथावत जारी रहेंगी।

रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है। यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है, इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे।

वित्त मंत्रालय की ओर से बयान जारी
वित्त मंत्रालय की ओर से बयान में आगे कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

हड़ताल पर क्यों जा रहे बैंक कर्मचारी?

आपको बता दें कि देशभर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक, तीन दिनों के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण लंबे समय से लंबित 5-डे वर्किंग (सप्ताह में 5 दिन काम) की मांग और पेंशन से जुड़े सुधारों को लागू न किया जाना है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव