प्रतीकात्मक तस्वीर  
बिज़नेस

बैंक, आईटी या AI नहीं, इस सेक्टर में बढ़ेगी ज्यादा सैलरी; रिपोर्ट में खुलासा

Salary Hike: रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंस, ग्राहक सेवा और बैंक ऑफिस, ब्लू कॉलर और एचआर-एडमिन जैसे अन्य प्रमुख पदों पर 8.2 प्रतिशत से 8.6 प्रतिशत के बीच मध्यम वृद्धि होने की उम्मीद है।

मनोज आर्या

Salary Hike In India: भारत के प्रमुख उद्योगों के नियोक्ता चालू वित्त वर्ष में संतुलित लेकिन सार्थक वेतन वृद्धि की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में वेतन वृद्धि 6.2 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और कुछ शहरों और व्यावसायिक स्तर पर वेतन वृद्धि 13.8 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

पीपल सप्लाई चेन कंपनी टीमलीज सर्विसेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईवी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर में 11.3 प्रतिशत सबसे अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद है। इसके बाद 10.7 प्रतिशत के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, 10.7 प्रतिशत के साथ रिटेल और 10.4 प्रतिशत के साथ एनबीएफसी जैसे सेक्टर का नाम आता है।

ईवी सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी ग्रोथ

रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगों में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वाला शीर्ष पद ईवी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर में इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर 12.4 प्रतिशत है। इसके बाद 12.2 प्रतिशत के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में इन-स्टोर डेमोंस्ट्रेटर,11.6 प्रतिशत के साथ एनबीएफसी में रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव और 11.2 प्रतिशत के साथ रिटेल में फैशन असिस्टेंट पद शामिल हैं।

न्यू एज इंडस्ट्री के अनुसार बढ़ रही मांग

टीमलीज सर्विसेज के सीईओ-स्टाफिंग, कार्तिक नारायण ने कहा कि 6.2 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत तक की अनुमानित वेतन वृद्धि भारत के रोजगार और वेतन परिदृश्य में व्यापक बदलाव का संकेत देती है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे न्यू एज इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही हैं, मांग उन भूमिकाओं की ओर बढ़ रही है, जो तकनीकी क्षमता को तत्काल व्यावसायिक प्रभाव के साथ जोड़ती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बदलाव विशेष रूप से 10.4 प्रतिशत के साथ पुणे, 10.2 प्रतिशत के साथ मुंबई और हैदराबाद, 10.1 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु और गुरुग्राम में वेतन वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है। सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में सेल्स और मार्केंटिग पदों पर सबसे अधिक 9.9 प्रतिशत औसत वेतन वृद्धि का अनुमान है, जिसके बाद इंजीनियरिंग का स्थान है।

23 उद्योगों पर आधारित है यर रिपोर्टप्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंस, ग्राहक सेवा और बैंक ऑफिस, ब्लू कॉलर और एचआर-एडमिन जैसे अन्य प्रमुख पदों पर 8.2 प्रतिशत से 8.6 प्रतिशत के बीच मध्यम वृद्धि होने की उम्मीद है। रिपोर्ट ब्लू-कॉलर पदों पर भी मजबूत वापसी की ओर इशारा करती है। सबसे तेजी से बढ़ती ब्लू-कॉलर भूमिकाओं में मैकेनिक, मटेरियल हैंडलर, मशीन ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। यह रिपोर्ट 23 उद्योगों और 20 शहरों के 1,308 व्यवसायों के आंकड़ों पर आधारित है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी