File Photo 
बिज़नेस

रुपया 32 पैसे गिरकर 81.94 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मृणाल पाठक

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से पैदा हुए भारी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिरकर 81.94 (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने 81.52 के स्तर पर खुलने के साथ सकारात्मक शुरुआत की थी लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने से रुपये पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.51 का उच्चस्तर और 81.94 का निचला स्तर भी देखा।   

कारोबार के अंत में रुपया 81.94 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। इस तरह रुपये में पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 32 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को रुपया 81.62 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को दशहरा के अवसर पर बाजार बंद रहा था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘मंगलवार को रुपये में थोड़ी मजबूती देखी गई थी लेकिन आज यह फिर से दबाव में आ गया। अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से रुपये में गिरावट देखी गई। दरअसल, अमेरिका में सेवा पीएमआई और निजी नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहने से डॉलर को मजबूती मिली।''  

सोमैया ने कहा कि डॉलर के मुकाबले यूरो और पाउंड में भी ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया। उन्होंने कहा कि अब यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की बैठक के ब्योरे पर नजरें टिकी रहेंगी। सोमैया ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 81.20 से लेकर 82.05 के दायरे में रहने की उम्मीद है। इस बीच, दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 111.27 पर पहुंच गया।   

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत गिरकर 93.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया। घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों में बढ़त का रुख बना रहा। सेंसेक्स 156.63 अंक चढ़कर 58,222.10 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 57.50 अंक की बढ़त के साथ 17,331.80 अंक हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 1,334.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की। (एजेंसी)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज