रॉबर्ट टी. कियोसाकी (सौ. डिजाइन फोटो ) 
बिज़नेस

रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने फिर से दी चेतावनी, 2013 की बात को दोबारा दोहराया

फेमस बुक रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने रेटिंग एजेंसी मूडीज की रेटिंग में कटौती के चलते एक चेतावनी जारी की है। जिसके कारण उन्होंने लोगों को सोने, चांदी और बिटक्वाइन में निवेश करने की सलाह दी है।

अपूर्वा नायक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही सत्ता संभाली, तब से ही उन्होंने रेसीप्रोकल टैरिफ को लेकर अपना रुख दुनिया के सामने रखा था। जिसके बाद दुनियाभर पर ट्रेड वॉर का खतरा मंडराने लगा था। हाल ही में रेटिंग एजेंसियों ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटा दी थी।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज के द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA1 कर दिया है। ये दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा है। फेमस बुक रिट डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने इस कदम के मायने समझाते हुए एक बार फिर से बुरे समय में सोना चांदी और बिटक्वाइन को ही भविष्य का सहारा बताया है।

मूडीज ने दिया झटका

मूडीज रेटिंग्स द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में किए गए कटऑफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में भी हलचल पैदा करती है और वहां से इस रेटिंग एजेंसी के खिलाफ जमकर गुस्सा पेश किया। रिपोर्ट्स की मानी जाए तो मूडीज ने लगातार बढ़ते कर्ज और ब्याज भुगतान के बोझ का हवाला देते हुए यूएस क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी, जो अमेरिका पर बढ़ते कर्ज को कंट्रोल करने में सरकार की नाकामयाबी का रिजल्ट हैं।

क्या है डाउनग्रेड का अर्थ?

रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार, रेटिंग एजेंसी मूडीज दुनिया को इस चीज की चेतावनी दी है कि अमेरिका एक ऐसे बाप की तरह है, जो बिना नौकरी के उधार लिया हुआ पैसा खर्च कर रहा है और अपने परिवार की देखभाल भी नहीं कर रहा हैं। उन्होंने आगे कहा है कि मूडीज डाउनग्रेड का सीधा मतलब ये है कि संभवतः हाई पॉलिसी रेट हो सकता है अर्थात अमेरिका मंदी में हो सकता है। जिसके कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था सुस्त हो सकती है, बेरोजदारी भी बढ़ेगी, रेसिडेंशियल मार्केट, बॉन्ड मार्केट और कमजोर बैंक फेल हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो 1929 में हुई मंदी वापस लौट सकती है।

बिटक्वाइन और सोने चांदी में करें निवेश

रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार, अमेरिका में मंदी अमीर बनने का सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस बात को दोहराया है कि लोगों को रियल गोल्ड, सिल्वर और बिटक्वाइन खरीदने की सलाह दी है, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। केंद्र सरकार की इस जबरदस्त स्कीम में जमा करें सिर्फ 376 रुपये, हर महीने पाए 5,000 रुपये की पेंशन

2013 में भी की थी भविष्यवाणी

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा है कि मैंने अपनी साल 2013 में लिखी गई बुक रिच डैड्स प्रोफेसी में इसकी भविष्यवाणी की गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेश से लोगों को आंत्रप्रेन्योर बनने की सलाह दी है और अच्छी खबर ये है कि शेयर मार्केट में गिरावट आने के दौरान आंत्रप्रेन्योर बनना आसान हो सकता है। साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर भी सस्ता हो सकता है, क्योंकि गिरावट के चलते अवसर खुल सकते हैं, जैसे कि इकोनॉमी मजबूत होने के दौरान उपलब्ध नहीं होते हैं।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू