फरवरी में बढ़ी खुदरा महंगाई, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका, गांव-शहर दोनों जगह बिगड़ा बजट; खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

Retail Inflation Rise: मंत्रालय ने बताया कि फरवरी 2026 में जिन पांच चीजों के दाम सालाना आधार पर सबसे अधिक कम हुए हैं, उनमें लहसुन, प्याज, आलू, अरहर और लीची शामिल हैं।

मनोज आर्या

Retail Inflation In February 2026: भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी की महंगाई दर 2.74 प्रतिशत से 0.47 प्रतिशत अधिक है।सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा गुरुवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी में 2.73 प्रतिशत थी। वहीं, शहरी इलाकों में फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.02 प्रतिशत रही है, जो कि शहरी इलाकों में 2.75 प्रतिशत थी।

खाद्य महंगाई दर फरवरी में 3.47 प्रतिशत रही है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 3.46 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.48 प्रतिशत रही है। मंत्रालय ने बताया कि फरवरी में जिन पांच चीजों के दाम सालाना आधार पर सबसे अधिक कम हुए हैं, उनमें लहसुन (-31.09 प्रतिशत), प्याज (-28.20 प्रतिशत), आलू (-18.46 प्रतिशत), अरहर (-16 प्रतिशत) और लीची (-11.52 प्रतिशत) शामिल हैं।

फरवरी में इन पांच चीजों के बढ़ें दाम

फरवरी में जिन पांच चीजों के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं, उनमें सिल्वर ज्वेलरी (160.84 प्रतिशत), गोल्ड/डायमंड/प्लेटिनम ज्वेलरी (48.16 प्रतिशत), कोपरा (46.16 प्रतिशत), टमाटर (45.29 प्रतिशत) और फूलगोभी (43.77 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा, फूड एंड बेवरेज में महंगाई दर फरवरी में 3.35 प्रतिशत, पान और तंबाकू में 3.49 प्रतिशत, कपड़े और जूते में 2.81 प्रतिशत, हाउसिंग, पानी, बिजली, गैस एवं अन्य फ्यूल में 1.52 प्रतिशत और एजुकेशन सर्विसेज में 3.33 प्रतिशत रही है। फरवरी में जिन पांच राज्यों (50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले) में सबसे अधिक महंगाई रही है। उनमें तेलंगाना (5.02 प्रतिशत), राजस्थान (3.53 प्रतिशत), केरल (3.50 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (3.45 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (3.44 प्रतिशत) का नाम शामिल है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लिया गया डेटा

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा संगठन (एनएसओ), स्वास्थ्य एवं विकास मंत्रालय (एमओएसपीआई) के फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन के फील्ड स्टाफ द्वारा साप्ताहिक आधार पर व्यक्तिगत दौरों के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चयनित 1407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1465 गांवों से वास्तविक समय मूल्य डेटा एकत्र किया जाता है

फरवरी 2026 के महीने के दौरान, 100 प्रतिशत ग्रामीण और शहरी बाजारों से मूल्य एकत्र किए गए, जबकि बाजारवार रिपोर्ट किए गए मूल्य ग्रामीण बाजारों के लिए 99.89 प्रतिशत और शहरी बाजारों के लिए 99.78 प्रतिशत थे।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!