रिलायंस जियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Reliance Jio Q2 Results: जियो का नया रिकॉर्ड! 54 करोड़ हुए ग्राहक, हर यूजर खर्च कर रहा 44 GB से ज्यादा डेटा

Jio Q2 Results: रिलायंस जियो ने Q2 में 54 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया। हर यूजर औसतन 44 GB डेटा खपत कर रहा है। 5G और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • रिलायंस जियो के तिमाही नतीजों ने टेलीकॉम सेक्टर में कंपनी की बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी है।

  • जियो प्लेटफॉर्म्स के 5G नेटवर्क और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में ग्राहकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 5G यूजर्स का आंकड़ा 30 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Reliance Jio Platforms Q2 Result: रिलायंस जियो के तिमाही नतीजों ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में कंपनी की बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स के 5G नेटवर्क और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में ग्राहकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 5G यूजर्स का आंकड़ा 30 करोड़ के पार पहुंच गया है।

पिछले 1 साल (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के दौरान जियो ने 6.6 करोड़ नए 5G ग्राहक जोड़े हैं। वहीं, फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी कंपनी ने 3 करोड़ यूजर्स का मील का पत्थर पार कर लिया है। इसके साथ ही जियो का कुल ग्राहक आधार अब 54.2 करोड़ से अधिक हो गया है।

डेटा खपत में जबरदस्त उछाल

जियो नेटवर्क पर डेटा के इस्तेमाल में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रति ग्राहक औसत मासिक डेटा खपत बढ़कर 44.2 GB तक पहुंच गई है। कंपनी के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक में 5G सर्विस की हिस्सेदारी अब करीब 56 फीसदी हो गई है। सितंबर तिमाही में कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 22.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 71 एक्साबाइट दर्ज किया गया।

जियो एयरफाइबर का बढ़ता दायरा

होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में 'जियो एयरफाइबर' की मांग तेजी से बढ़ी है। एयरफाइबर के कुल कनेक्शन का आंकड़ा 1.51 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले एक साल के दौरान जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यूजर्स में हुई कुल नेट बढ़ोतरी में एयरफाइबर का योगदान 75 फीसदी से ज्यादा रहा। इस दौरान कंपनी ने अपने कुल यूजर बेस में 3.6 करोड़ नए ग्राहक जोड़े, जिनमें से अकेले सितंबर तिमाही में 91 लाख यूजर शामिल हुए।

वित्तीय प्रदर्शन और ARPU में सुधार

यूजर्स की बढ़ती संख्या और डिजिटल सर्विसेज के विस्तार से कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है। जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही ग्रॉस रेवेन्यू 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का EBITDA 16.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,879 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रति यूजर औसत कमाई यानी ARPU भी सुधरकर 218.8 रुपये हो गई है।

शेयर बाजार में Jio की धमाकेदार एंट्री

28 अक्टूबर को शेयर बाजार में कदम रखने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग काफी शानदार रही थी। कंपनी का 30,188 करोड़ रुपये का IPO भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा IPO था, जिसे 22 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।

बाजार में लिस्ट होते ही जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट कैप के लिहाज से देश की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। अब तक कंपनी अपने निवेशकों को 27 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है।

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट