Reliance Jio (सौ. JIO) 
बिज़नेस

क्या 2025 में होगी रिलायंस जियो के IPO की ग्रैंड एंट्री, अब आ गया है अपडेट

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आईपीओ को लॉन्च करने की योजना तैयार कर रहे हैं। हालांकि कंपनी इस आईपीओ को 2027 या 2028 से पहले लॉन्च नहीं करेगी।

अपूर्वा नायक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की टेलीकॉम और डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो इस साल अपने आईपीओ को लॉन्च नहीं करेगी।

कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को लॉन्च करने में देरी हो सकती है। कंपनी इस साल अपने आईपीओ को लॉन्च नहीं करने वाली है। एक्सपर्ट्स की राय हैं कि टेलीकॉम वर्ल्ड का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, 100 बिलियन डॉलर वाली रिलायंस जियो अपने टेलीकॉम बिजनेस के लिए हाई रेवेन्यू और एक बड़ा कस्टमर बेस प्राप्त करना चाहता है।

साल 2024 आईपीओ के लिए था बेस्ट साल

भारत के आईपीओ मार्केट ने साल 2024 को अपना बेस्ट ईयर बताया है। इस साल में आईपीओ के द्वारा 20.5 अरब डॉलर जुटाए थे, जो अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। ट्रेड वॉर और मिडिल ईस्ट के बीच टेंशन के कारण बाजार की धारणा अस्टेबल हो चुकी थी, लेकिन अब इसमें सुधार देखने के लिए मिल रहा है। एलएसईजी के आंकड़ों के अनुसार, भारत का आईपीओ बाजार जून 2025 तक 5.86 अरब डॉलर जुटाकर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ मार्केट बन गया है, जो ग्लोबल लेवल पर टोटल इनकम का 12 प्रतिशत है।

साल 2027 या 2028 में आएगा रिलायंस जियो का आईपीओ

रॉयटर्स ने जानकारी दी थी कि रिलायंस रिटेल के आईपीओ में इसीलिए देरी हो रही है क्योंकि कंपनी ऑपरेशनल संबंधी चुनौतियों को निपटाना चाहती है, जिसमें रिटेलर के लिए हर वर्ग फुट जगह की कम इनकम भी शामिल है, जो भारत में 3,000 सुपरमार्केट का सबसे बड़ा किराना स्टोर नेटवर्क चलाता है। कुछ सूत्रों ने बताया है कि रिलायंस रिटेल का आईपीओ साल 2027 या 2028 से पहले लॉन्च होने की कोई भी संभावना नहीं हैं।

हाल ही के सालों में, भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने केकेआर, जनरल अटलांटिक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और सिल्वर लेक जैसी कंपनियों से रिटेल, डिजिटल और टेलीकॉम बिजनेस के लिए सामूहिक रूप से 25 अरब डॉलर जुटाए हैं। सूत्रों ने कहा है कि इंवेस्टर्स आईपीओ में देरी को लेकर किसी भी तरीके से परेशान नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वे जानते हैं कि उनका पैसा उनके सामने है।

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की 'आत्मकथा' का किया विमोचन, जानें इस किताब में क्या है ऐसा खास

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन; PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन

रांची में देर रात धरना स्थल पर क्यों पहुंची पुलिस? BJP MLA के हिरासत के दावों के बीच सामने आई असली वजह

कपड़े अपराध का लाइसेंस नहीं... दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त फटकार, कहा- कपड़े नहीं लड़कों की सोच बदलने की जरूरत