बैंक हॉलिडे (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Saturday Holiday : पांचवे शनिवार के दिन क्या बंद रहेगें बैंक, जाने क्या कहता है आरबीआई का नियम

अगले महीने यानी अप्रैल के महीने में बैंकों की कई छुट्टियां रहने वाली है, ऐसे में जरूर बैंक कामकाम के लिए स्टेट बैंक की लिस्ट चेक कर लें। ताकि बैंक जाने के बाद आपको वापस ना आना पड़े और इससे आपके समय की भी बचत हो जाएगी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : पिछले कुछ सालों से महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी होती है। हालांकि जब किसी भी महीने में 5 शनिवार आते हैं, तो लोगों के मन में ये संशय बना रहता है कि इस शनिवार छुट्टी रहती है या नहीं? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार, हर दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टियां रहती है। लेकिन जब एक महीने में 5 शनिवार आते है तो ऐसे में आरबीआई का क्या नियम है?

आरबीआई के नियमानुसार, अगर किसी महीने में 5 शनिवार आता है, तो केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों की छुट्टी रहेगी और 5वें शनिवार के दिन बैंकों का कामकाज जारी रहेगा। इसीलिए यदि आज यानी 29 मार्च को बैंक में किसी तरह का कोई काम है, तो बेहिचक अपने बैंक की ब्रांच में बपगुंचकर आप अपना काम निपटा सकते हैं।

हालांकि अगले महीने यानी अप्रैल के महीने में बैंकों की कई छुट्टियां रहने वाली है, ऐसे में जरूर बैंक कामकाम के लिए स्टेट बैंक की लिस्ट चेक कर लें। ताकि बैंक जाने के बाद आपको वापस ना आना पड़े और इससे आपके समय की भी बचत हो जाएगी।

आजकल जब ऑनलाइन ज्यादातर काम हो रहा है, ऐसे में जरूर बैंक बंद होने का उतना असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि डिजिटल सर्विस चलने के कारण से ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम चालू रहता है।

फिर भी मैन्युअल काम जैसे पैसा डिपॉजिट करने या फिर चेक क्लियरेंस के लिए अगर ब्रांच जाना पड़े तो जरूर बैंक की छुट्टियों के बारे में आपको पहले से जानकारी होना काफी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा