संजय मल्होत्रा, (गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक) 
बिज़नेस

'बैंकों को पूरी आजादी, वो जो चाहे कर सकते हैं, खाते में मिनिमम बैलैंसे पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान

RBI Governer: कई बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस के नए नियमों में बदलाव के बाद ग्राहक यह जानना चाह रहे हैं कि अगर वे तय मिनिमम बैलेंस बैंक खाते में नहीं रखते, तो उन्हें कितने का जुर्माना भरना होगा।

मनोज आर्या

RBI Governer On Minimum Balance in Bank Account: बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के फैसले पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बचत खाते में कम से कम कितना बैलेंस रखना है, यह फैसला पूरी तरह से बैंकों द्वारा लिया जाता है। इस मामले में आरबीआई कोई हस्तक्षेप नहीं करता है।

हाल ही में ICICI Bank ने नए सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस को 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। गुजरात में फाइनेंशियल इन्क्लूज से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में आरबीआई गवर्नर ने यह बात की है।

ICICI के खाताधारकों को 50 हजार रखना अनिवार्य

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा नियमों में बदलाव के बाद अकाउंट होल्डर्स को अब अब अपने खाते में कम से कम 50 हजार रुपये रखना होगा। अगर खाते में इससे कम बैलेंस होता है तो ग्राहकों को जुर्माना भरना पड़ सकता है। हालांकि, यह नियम 1 अगस्त, 2025 के बाद खोले गए बैंक अकाउंट पर ही लागू होगा। बैंक द्वारा खाते में कम से कम बैलेंस रखने की सीमा मेट्रो सिटीज, शहरों और गांवों में अलग-अलग है। बैंक ने इन सभी क्षेत्रों में खोले जाने वाले नए खाते के मिनिमम बैलेंस को बढ़ा दिया है। बैंक के नए नियम के मुताबिक, मेट्रो और शहरी इलाकों में अब कम से कम 50,000 रुपए, सेमी-अर्बन इलाकों में 25,000 रुपए और गांवों में खुले खातों के लिए यह लिमिट अब 10,000 रुपए हो गई है।

पहले यह कितना था?

आपको बताते चलें कि इससे पहले मेट्रो और शहरी इलाके में कम से कम 10 हजार रुपए, सेमी-अर्बन में 5000 रुपए और गांवों के ब्रांच में कम से कम 2500 रुपए का औसतन मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत पड़ती थी। मिनिमम अकाउंट बैलेंस की लिमिट में इस बढ़ोतरी के साथ घरेलू बैंकों में सबसे ज्यादा मिनिमम अकाउंट बैलेंस (MAB) रखने की लिमिट अब ICICI का हो गया है। बैंक ने 10 साल बाद मिनिमम बैलेंस लिमिट में बदलाव किया है।

मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर कितना लगेगा चार्ज?

कई बैंकों द्वारा मिनिमम बैलेंस के नए नियमों में बदलाव के बाद ग्राहक यह जानना चाह रहे हैं कि अगर वे तय मिनिमम बैलेंस को बैंक खाते में नहीं रखते हैं, तो उन्हें जुर्माने के रूप में कितना चुकाना होगा। आइए जानतें है। अगर किसी खाते में लगातार एक महीने तक तय मिनिमम बैलेंस से कम पैसा रहा तो आपको शेष राशि पर 6 प्रतिशत का जुर्माना 500 रुपए (जो कम हो) भरना होगा।

अगर इसको आसान भाषा में समझे  तो, मान लीजिए, आपके बैंक अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपए है। लेकिन किसी महीने आपने केवल 8000 रुपये ही अपने खाते में रखा। यानी बैंक द्वारा तय सीमा से 2000 रुपये कम। इस स्थिति में आपको 2000 रुपये का छह प्रतिशत (120 रुपये) पेनल्टी देना होगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन