सोनी पिक्चर्स (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

रवि आहूजा संभालेंगे सोनी पिक्चर्स की कमान, 2 जनवरी से संभालेंगे पदभार

सोनी ग्रुप ने बयान में कहा है कि, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के वर्तमान चेयरमैन, अध्यक्ष एचं मुख्य परिचालन अधिकारी यानी सीओओ आहूजा सोनी पिक्केचर्स एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष एवं सीईओ टोनी विन्सीक्वेरा की जगह लेंगे।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एंटरटेनमेंट सेक्टर में अपनी अलग जगह बनाने वाली जापान की सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट यानी एसपीई ने अपने नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर ली है। मंगलवार को कंपनी ने रवि आहूजा को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ बनने की घोषणा कर दी है। आहूजा 2 जनवरी से कंपनी की कमान संभालेंगे।

सोनी ग्रुप ने बयान में कहा है कि, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के वर्तमान चेयरमैन, अध्यक्ष एचं मुख्य परिचालन अधिकारी यानी सीओओ आहूजा सोनी पिक्केचर्स एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष एवं सीईओ टोनी विन्सीक्वेरा की जगह लेंगे। इसमें कहा गया, विन्सीक्वेरा दिसंबर 2025 के अंत तक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एसपीई के लिए सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे। बयान में कहा गया है कि आहूजा सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं सीईओ केनिचिरो योशिदा और सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, सीओओ एवं मुख्य वित्त अधिकारी यानी सीएफओ हिरोकी तोतोकी के अधीन काम करेंगे।

टोनी नीत दल के केंद्र

आहूजा सोनी पिक्चर्स टेलीविजन यानी एसपीटी के सभी निर्माण व्यवसायों और ग्लोबल टेलीविजन स्टूडियोज के चेयरमैन के रूप में स्टूडियो के भारत व्यवसाय की देखरेख के लिए 2021 में एसपीई में शामिल हुए थे। सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं सीईओ केनिचिरो योशिदा ने कहा, ‘‘ रवि 2021 में एसपीई में शामिल होने के बाद से टोनी नीत दल के केंद्र में रहे हैं।''

कई वर्ष काम करने का अनुभव

उन्होंने कहा, ‘‘ कंपनी के नए सीईओ के रुप में नियुक्त रवि आहूजा अपने साथ दुनिया की कुछ सबसे सफल मनोरंजन कंपनियों में काम करने का वर्षों का अनुभव लेकर आए हैं। हम एसपीई के अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में उनके साथ और निकटता से काम करने को उत्सुक हैं।''

SONY के 16 एंटरटेनमेंट और 10 स्पोर्ट्स चैनल

आपको बता दें कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया टेलीविजन चैनल ऑपरेट करती है। इस कंपनी के 16 एंटरटेनमेंट चैनल और 10 स्पोर्ट्स चैनल है। 1995 में इसने भारत में अपनी पहला चैनल लॉन्च किया था। इस कंपनी का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव भी है। सोनी नेटवर्क्स इंडिया का नाम अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हो गया है। यह जापान की कंपनी सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है। बता दें, कंपनी की 167 देशों में पहुंच है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान