Pic: Social Media 
बिज़नेस

PNB देगी देश की आम जनता को शानदार तोहफा, कम हो जाएगी होम और कार लोन की ईएमआई

आरबीआई के द्वारा 7 जून को रेपो रेट में कटौती किए जाने के फैसले के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने भी रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट यानी RLLR में 0.50 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है।

अपूर्वा नायक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 0.50 बेसिक प्वाइंट की कटौती की गई थी। जिसके बाद देश की आम जनता के साथ ही बड़े बैंकों को भी राहत मिली है। पीएनबी ने अपने कस्टमर्स को खुशखबर देते हुए लोन ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि अब पीएनबी ने रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट यानी RLLR में 0.50 प्रतिशत बेसिक प्वाइंट की कमी की है। बैंक की ओर से इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए बताया गया है कि इस महीने की 9 जून से नई ब्याज दरें प्रभावी रुप से लागू होने वाली हैं।

ईएमआई की राशि होगी कम

जिसका सीधा मतलब है कि पीएनबी के इस फैसले के बाद होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दर सालाना आधार पर 7.45 प्रतिशत जबकि व्हीकल लोन 7.80 प्रतिशत सालाना की दर से शुरू होने वाली है। ऐसा भी माना जा रहा है कि पीएनबी के इस कदम से होम लोन, कार लोन और छोटे बिजनेस लोन लेने वाले कस्टमर्स की ईएमआई कम हो जाएगी।

कस्टमर्स को होगा लाभ

कोरोना के समय आरबीआई ने रेपो रेट को साल 2020 के मई से लेकर साल 2022 के अप्रैल तक 4 प्रतिशत पर रखा था। हालांकि केंद्रीय बैंक RBI ने इसके बाद Repo Rate को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत तक कर दिया था। हालांकि पिछले 2 सालों से RBI ने इंटरेस्ट रेट में कटौती की है और पिछले 3 बार से लगातार कटौती देखने के लिए मिली है। आरबीआई के इस फैसले से कार और घर खरीदने वालों के साथ ही छोटे बिजनेसमैन को काफी फायदा हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक के इस ऐलान के बाद जिन कस्टमर्स के लोन पहले से ही आरएलएलआर से जुड़े हुए हैं, उनके ईएमआई अपने आप ही बिलिंग में कम होकर आएगी। देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त; यहां देखें डिटेल

बैंकों ने कम किया लैंडिंग रेट

गौरतलब है कि आरबीआई के रेपो रेट की दर में इस नई कटौती के बाद कई बैंकों ने लैंडिंग रेट में कटौती का फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक की ओर से 7 जून को ही एमसीएलआर में कटौती की गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट को 8.65 प्रतिशत से कम करके 8.15 प्रतिशत तक कर दिया है। साथ ही, इंडियन बैंक ने भी आरबीएलआर यानी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लैंडिंग रेट को घटाकर 8.70 प्रतिशत से अब 8.20 प्रतिशत तक कर दिया है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय