कॉन्सेप्ट फोटो  
बिज़नेस

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हो जाएगे मालामाल, युवाओं की भरी रही है तिजोरी

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी व्यक्ति अकाउंट खोल सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट के साथ-साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : पोस्ट ऑफिस ऑफ इंडिया की टाइम डिपॉजिट स्कीम इंवेस्टर्स के लिए एक सिक्योर और प्रॉफिटेबल ऑप्शन बन कर उभर रही है। ये स्कीम बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की तरह ही काम करती है, लेकिन इसमें मिलने वाली ब्याज दरें ज्यादा आकर्षक हैं।

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में इंवेस्टर्स को 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है, जो इसे बैंकों की एफडी से बेहतरीन बनाता है। इस योजना में इंवेस्ट किया गया पैसा पूरी तरह से सिक्योर है, क्योंकि ये भारत सरकार के अंतर्गत काम करता है।

टाइम डिपॉजिट की स्पेशल बातें

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में इंवेस्टर्स 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए अपना पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है, जबकि ज्यादा से ज्यादा जमा की जाने वाली राशि की कोई लिमिट नहीं है। टाइम डिपॉजिट अकाउंट पर मिलने वाला इंटरेस्ट निवेश की अवधि पर डिपेंड करता है। उदाहरण के तौर पर, 2 साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.0 का इंटरेस्ट मिलता है।

2 लाख जमा करने पर इतना इंटरेस्ट मिलेगा?

यदि आप पोस्ट ऑफिस की साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 2,29,776 रुपये मिल सकते हैं। इसमें 29,776 रुपये का ब्याज शामिल होगा। ये ब्याज गारंटीड और फिक्स्ड होता है, जिसमें किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं होता है।

कौन ओपन कर सकता है टीडी अकाउंट?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी व्यक्ति अकाउंट खोल सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट के साथ-साथ ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। यह स्कीम छोटे और बड़े इंवेस्टर्स दोनों के लिए उपयुक्त है।

पोस्ट ऑफिस टीडी स्कीम के लाभ

सिक्योर इंवेस्टमेंट : पोस्ट ऑफिस एक सरकारी संस्था है, इसलिए इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह से सिक्योर रहता है।

आकर्षक इंटरेस्ट रेट : बैंकों की तुलना में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट ज्यादा हैं।

लचीलापन : इस स्कीम के अंतर्गत 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि चुनने की सुविधा मिलती है।

कम इंवेस्टमेंट : सिर्फ 1,000 से अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

कैसे खोलें टाइम डिपॉजिट अकाउंट ?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोलने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। वहां आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। इसमें पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूर होती है।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी