पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Post Office की ये स्कीम्स कर सकती है आपको मालामाल, टैक्स में छूट के साथ के साथ मिल सकता है शानदार रिटर्न

लोगों में बचत की आदत बढ़ाने के लिए पोस्ट ऑफिस ने कई आकर्षक स्कीम्स को शुरू की जाती है। इन स्कीम्स के तहत ना सिर्फ आपको बेहतर ब्याज मिल सकती है बल्कि इन स्कीम्स पर आपको टैक्स छूट भी मिल सकती है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : अगर आप निवेश के लिए एक बेहतर और सुरक्षित ऑप्शन की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स आपके लिए जरूरी रुप से काम आ सकती है। इन निवेश स्कीम्स के कारण ना सिर्फ आप सुरक्षित निवेश कर पाएंगे, बल्कि इन स्कीम्स में निवेश करने से आपको 7.5 प्रतिशत से लेकर 8.2 प्रतिशत तक का आकर्षक ब्याज भी हासिल हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की इन 6 बचत स्कीम के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में 1,2,3 और 5 सालों तक के लिए निवेश किया जा सकता है। 5 सालों की एफडी पर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट 80 सी के अंतर्गत टैक्स छूट भी मिल सकती है, जो इस स्कीम को और भी ज्यादा फायदेमंद बना सकती है।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट

पोस्ट ऑफिस ने महिलाओं के लिए विशेष रुप से एक ऐसी स्कीम बनायी है, जिसमें 2 सालों के लिए निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस के द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट के अंतर्गत 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज भी मिलता है। इस स्कीम में निवेश की सीमा 1,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक होगा। ये योजना 31 मार्च 2025 तक ही उपलब्ध रहने वाली है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ये योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। 5 साल की अवधि के लिए निवेश करने पर इस स्कीम के अंतर्गत 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है। इस स्कीम में निवेश की गई राशि कंपाउडिंग के साथ हर साल बढ़ती रहती है।

सुकन्या समृद्धि योजना

पोस्ट ऑफिस ने बेटियों के लिए भी एक विशेष योजना की शुरूआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत आपको 8.2 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है। इस स्कीम में 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का सालाना निवेश किया जा सकता है। ये योजना 15 साल में पूरी होती है और ये पॉलिसी 21 साल में मैच्योर हो सकती है।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की योजना 5 साल की अवधि के लिए है और पर आपको 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है। टैक्स बचाने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्कीम में निवेश की गई राशि कंपाउडिंग के साथ हर साल तक बढ़ सकती है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज