PM मोदी (Image- Social Media) 
बिज़नेस

लोकल से ग्लोबल, चल पड़ी रिफॉर्म एक्सप्रेस...PM मोदी ने समझाया बजट 2026 का सार, प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

PM Modi welcomes Budget 2026: पीएम ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है।

अर्पित शुक्ला

PM Modi on Union Budget 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 को ‘लोकल से ग्लोबल’ वाली तेज़ रफ्तार को परिभाषित करने वाला और भारत के विकास को गति देने वाला दस्तावेज़ बताया। उन्होंने इसे दूरदर्शी और गेमचेंजर करार दिया, जो भारत की आर्थिक यात्रा को नए आयाम देगा।

पीएम मोदी ने कहा, “यह बजट भारत के विकास ट्रैजेक्ट्री को और तेज़ी से आगे बढ़ाता है और भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाता है।”

PM मोदी बोले चल पड़ी है रिफॉर्म एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस अब पूरी गति से चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं, वो भारत के साहसिक और प्रतिभाशाली युवाओं को खुले आसमान में अपनी उड़ान भरने का अवसर देंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि इस बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी और यह स्किल, स्केल, और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उनका कहना था, "हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे नागरिक हैं, और हम इसी में निवेश कर रहे हैं।"

"यह एक विशेष बजट है," पीएम मोदी ने कहा, "जिसमें फिस्कल डेफिसिट को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके साथ ही, बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का समन्वय है, जो देश की वैश्विक भूमिका को सशक्त करेगा।"

मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह: प्रधानमंत्री ने कहा कि हम केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह बजट अपार अवसरों का रास्ता खोलेगा और भारत को वर्तमान सपनों से वास्तविकता की ओर ले जाएगा।
  • सनराइज सेक्टर पर जोर: उन्होंने कहा कि बजट में रेयर अर्थ मेटल्स, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल, और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र को मजबूती दी गई है, जो वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण हैं।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस: प्रधानमंत्री ने बजट में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर 2 और 3 शहरों के विकास के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा, "यह सब विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेगा।"
  • नागरिकों में निवेश: पीएम मोदी ने कहा, "किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं, और हमने इस पूंजी में निवेश किया है।" उनका उद्देश्य स्किल, स्केल, और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करना था।
  • युवाओं के लिए अवसर: मोदी ने बजट को "युवा शक्ति बजट" करार दिया। उन्होंने ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने का उल्लेख किया। इसके साथ ही, भारत को डेटा सेंटर हब बनाने के लिए टैक्स में महत्वपूर्ण छूट दी गई है।
  • महिलाओं और रोजगार पर ध्यान: उन्होंने कहा कि बजट से एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का भी उल्लेख किया जो सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। इस बजट में महिलाओं द्वारा संचालित समूहों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की योजना है।
  • कृषि और डेयरी उद्योग पर ध्यान: पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने डेयरी उद्योग को प्राथमिकता दी है। बजट में नारियल, काजू और कोको के किसानों को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा, कृषि विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी मिल सकेगी, जिससे उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से मिलेगा।

कुल मिलाकर, यह बजट 2026 भारत के आर्थिक विकास को एक नई दिशा देने और युवाओं, महिलाओं, और किसानों के लिए अवसरों के द्वार खोलने का प्रयास है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप