प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

महीने में सिर्फ ₹5000 खर्च कर बन सकते हैं करोड़पति, बस करना होगा ये काम

आर्थिक सलाहकारों का मानना है कि हर इंसान को अपनी कमाई का कम से कम 20 फीसदी तो हर हाल में बचाकर निवेश करना चाहिए। अगर हर महीने आपकी इनकम 30,000 रुपये है, तो उसका 20 प्रतिशत 6,000 रुपये होगा।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई करोड़पति बनना चाहता है, लेकिन वह समझ नहीं पाता की इस लक्ष्य को कैसे हासिल करें। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि करोड़पति बनने के लिए फैमिली बिजनेस हो या कोई मोटी कमाई। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप 30 हजार के मासिक इनकम के साथ भी करोड़पति बनने के ख्वाब को हकीकत में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लॉटरी की नहीं, बल्कि एक फाइनेंशियल प्लानिंग के जादूइ फॉर्मूले की जरूरत होगी और ये फॉर्मूला है (Step-up SIP) स्टेप-अप एसआईप।

अगर आप हर महीने केवल 30,000 रुपये भी कमाते हैं, तो इस फॉर्मूला को अपनाकर करोड़पति बन सकते हैं, वो केवल 21 साल में। इसके लिए बस आपको धैर्य और अनुशासित इंवेस्टमेंट की जरूरत होगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप 21 साल में एक करोड़ का मालिक बन सकते हैं।

SIP और Step-Up SIP में क्या अंतर?

सबसे पहले आप यहां यह समझ लें कि एसआईपी और स्टेप-अप एसआईपी में क्या अंतर है।

SIP (Systematic Investment Plan) यह म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करने का एक तरीका है, जिसमें आप हर महीन एक तय एमाउंट अपने सेलेक्ट म्यूचुअल फंड में लगा सकते हैं। निवेशकों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। ऐसा करके आप एक अनुशासित निवशक बन सकते हैं।

स्टेप-अप एसआईपी (Step-up SIP) ये सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान का एक एडवांस और ज्यादा पावरपफुल वर्जन है। इसमें निवेशक अपनी शुरुआती निवेश की एमाउंट को हर साल एक निश्चित प्रतिशत ( जैसे की 10 या 15 फीसदी) से बढ़ाते हैं। इसको आसान भाषा में ऐसा समझा जा सकता है कि जैसे हर साल किसी कर्मचारी की सैलरी बढ़ती है, वैसे ही निवेशक अपने निवेश में कुछ हिस्सा बढ़ा देते हैं। ये छोटा सा निवेश उनको फाइनल रिटर्न पर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है।

21 साल में कैसे बनेंगे करोड़पति?

करोड़पति बनने का यह फॉर्मूला है 10/12/21, इसमें 10 का मतलब है 10 फीसदी सालाना टॉप-ऑप, 12 फीसदी रिटर्न और 21 साल तक का निवेश। इस फॉर्मूले के तहत 21 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको 5,000 रुपये से एसआईपी शुरू करनी होगी। हर साल इसमें 10 प्रतिशत का टॉप-अप लगाना होगा। SIP का एवरेज रिटर्न 12 फीसदी माना जाता है। अगर आपको इस रेट के हिसाब से रिटर्न मिलता है तो 21 साल में आप 1 करोड़ से ज्यादा का फंड बना लेंगे।

इस फॉर्मूले को आंकड़ों में समझते हैं

  • शुरुआती मासिक SIP: 5,000 रुपये
  • सालाना स्टेप-अप: 10%
  • निवेश की अवधी: 21 साल
  • अनुमानित सालाना रिटर्न: 12%

निवेश के 21 साल बाद

  • कुल निवेश- इन 21 सालों में आप 38,40,150 रुपये जमा करेंगे।
  • कम्पाउंडिंग से लाभ- इस निवेश पर आपको 12% के हिसाब से कुला 70,22,858 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
  • फाइनल रकम- 21 साल पूरे होने के बाद में आपके पास कुल, 1,08,63,008 रुपये का फंड तैयार होग जाएगा।

इनकम का 20 फीसदी निवेश करने की सलाह

आर्थिक सलाहकारों का मानना है कि हर इंसान को अपनी कमाई का कम से कम 20 फीसदी तो हर हाल में बचाकर निवेश करना चाहिए। अगर हर महीने आपकी इनकम 30,000 रुपये है, तो उसका 20 प्रतिशत 6,000 रुपये होगा। लेकिन इस फॉर्मूले के तहत आपको केवल 5,000 रुपए से निवेश शुरू करने के लिए कहा जा रहा है। जो कि आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसके बाद हर साल कमाई बढ़ने के साथ आप इसमें 10 प्रतिशत का टॉप-अप जोड़ सकते हैं।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?