Elon MUsk इन 10 बड़ी कंपनी के है मालिक। (सौ. X) 
बिज़नेस

Elon Musk : एलन मस्क को लगा जोरदार झटका, OpenAI के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सहमति से किया प्रोजेक्ट को खारिज

ओपनएआई बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ओपनएआई सेल्स के लिए उपलब्ध नहीं है और बोर्ड ने प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के मस्क की नई कोशिश को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया है।

अपूर्वा नायक

सेन फ्रांसिस्को : दुनिया में पिछले कुछ सालों से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई सेक्टर की अमेरिकन कंपनी ओपनएआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उद्योगपति एलन मस्क के कंपनी को 97.4 अरब डॉलर में खरीदने के प्रपोजल को सभी की सहमति से खारिज कर दिया गया है।

ओपनएआई बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ओपनएआई सेल्स के लिए उपलब्ध नहीं है और बोर्ड ने प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के मस्क की नई कोशिश को सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया है।

ओपनएआई के लक्ष्यों के हित में नहीं

ओपनएआई के अधिवक्ता विलियम सैविट ने शुक्रवार को मस्क के वकील को लिखे पत्र में कहा है कि यह प्रस्ताव ओपनएआई के लक्ष्यों के हित में नहीं है और इसे अस्वीकार किया जाता है। मस्क और ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने 2015 में ओपनएआई को शुरू करने में मदद की थी और बाद में उनमें इस बात पर प्रतिस्पर्धा थी कि इसका नेतृत्व किसे करना चाहिए।

मुकदमा दायर किया

मस्क के 2018 में बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद से स्टार्टअप की दिशा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मस्क ने लगभग एक साल पहले चैटजीपीटी-निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करवाई थी, जिसमें उन्होंने अनुबंध के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया था। इसके बाद, सोमवार को मस्क, उनके एआई स्टार्टअप ‘एक्सएआई' और निवेश कंपनियों के एक समूह ने ओपनएआई को नियंत्रित करने वाली गैर-लाभकारी संस्था को खरीदने के लिए बोली लगाने की घोषणा की।

मस्क ने बाद में कहा कि चैटजीपीटी विनिर्माता ओपनएआई अगर खुद को लाभ के लिए कार्यरत कंपनी बनाने का विचार छोड़ देती है वह इसे खरीदने की अपनी पेशकश वापस ले लेंगे। मस्क के वकीलों ने बुधवार को कैलिफोर्निया की एक अदालत में दायर एक दस्तावेज में कहा है कि अगर ओपनएआई का बोर्ड यह तय करता है कि वह अपनी गैर-लाभकारी स्थिति को बनाए रखेगा और इसे लाभ के लिए कार्यरत कंपनी में बदलने की योजना को रोक देगा, तो मस्क अपनी बोली वापस ले लेंगे। वकीलों की ओर से कहा गया कि यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसे अपनी संपत्तियों का सही मूल्य किसी बाहरी खरीदार से प्राप्त करना होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक