क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे सोर्स: सोशल मीडिया
बिज़नेस

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

RBI On Cheque Book Fake News: भारतीय रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया पर चल रहे सभी दावों को खारिज किया है। इसे फेक न्यूज करार देते हुए सोशल मीडिया 'X' पर जानकारी साझा की।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर को RBI ने बताया फेक

  • नए साल में पुराने पासबुक को लेकर नहीं आया है कोई अपडेट

  • RBI ने सोशल मीडिया 'X' पर इस सूचना की पूरी सच्चाई बताई

Cheque Book New Year Rule: दरअसल, सोशल मीडिया पर नए साल से पुराने चेकबुक काम में नहीं आ पाएंगे, ऐसा कहा जा रहा था। ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था जिसके बाद अब RBI ने मामले में संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया 'X' पर इस सूचना की पूरी सच्चाई बयां की है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर को RBI ने बताया फेक

सोशल मीडिया पर पुराने चेकबुक को लेकर क्या कहा जा रहा है

दरअसल, सोशल मीडिया पर पुराने चेकबुक को लेकर कहा जा रहा है कि नए साल यानी 1 जनवरी 2027 से नई सुरक्षा फीचर्स वाली चेक बुक लाई जाएगी।

अब भारतीय रिजर्व बैंक ने पोस्ट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है, जिस पर भरोसा न करें। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा CTS चेक बुक में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है और ऐसे संदेश भ्रामक हैं। इन पर कतई भरोसा न करें।

RBI ने पोस्ट कर दी मामले की जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कहा कि सोशल मीडिया पर एक संदेश फैलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अभी इस्तेमाल हो रही 'चेक ट्रंकेशन सिस्टम' (CTS) चेकबुक 31 दिसंबर 2026 से बदल जाएगी और 1 जनवरी 2027 से बेहतर सुरक्षा मानकों वाली नई चेकबुक लागू हो जाएंगी।

हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक अभी CTS चेकबुक को लेकर ऐसा कोई बदलाव नहीं कर रहा है इसलिए, ये संदेश तथ्यात्मक रूप से गलत और गुमराह करने वाला है। आम जनता से अनुरोध है कि इस तरह के मामलों में केवल RBI द्वारा समय-समय पर जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल