जेन्सेन हुआंग सोर्स: सोशल मीडिया
बिज़नेस

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया

Jensen Huang Success Story: जेन्सेन हुआंग का अरबों डॉलर की टेक कंपनी के मालिक बनने का सफर प्रेरणादायक रहा है। उनका जन्म 17 फरवरी 1963 को ताइवान के ताइनान शहर में हुआ था, फिर वे अमेरिका में बस गए।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • जेन्सेन हुआंग ने 9 साल की उम्र से काम करना शुरू किया

  • उन्होंने बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किए

  • जेन्सेन हुआंग ने अमेरिका में वेटर का काम भी किया

Nvidia Founder Jensen Huang Life Story: Nvidia के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला के साथ अफेयर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अफेयर के कारण जेनसन हुआंग विवादों में फंस गए हैं। जेनसन हुआंग ने स्वयं इस अफेयर को स्वीकार किया है। जिसके बाद उन्होंने Nvidia कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया।

ऐसे में आज हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि जो इंसान एक दिन रेस्टोरेंट में बर्तन धोने का काम करता था उसने Nvidia के CEO बनने तक का सफर कैसे तय किया। जेन्सेन हुआंग का अरबों डॉलर की टेक कंपनी के मालिक बनने का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है।

जेन्सेन हुआंग ने 9 साल की उम्र में पकड़ा था बाथरूम साफ करने का काम

सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन होती है। आज जेन्सेन हुआंग को लेकर ट्रोलिंग की जा रही है। उनके इस्तीफा देने के बाद हर कोई उनके बारे में, उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि जब जेन्सेन हुआंग महज 9 साल के थे तो उन्होंने बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किए थे।

जेन्सेन हुआंग

जेन्सेन हुआंग ने अमेरिका में वेटर का काम भी किया

जब उनके पास पैसों की कमी थी तो उन्होंने अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम तक किया। जब वे 15 साल के थे तो अमेरिका आने के बाद उन्होंने 'Denny's' रेस्तरां में बर्तन धोने और टेबल साफ करने से लेकर वेटर तक का काम किया था।

इस दौरान जिंदगी ने उन्हें बचपन से ही काफी मेहनती बना दिया। जिस उम्र में लोग खेलते कूदते हैं, मस्ती-मजाक करते हैं, उस उम्र में वे पैसे कमाने घर से बाहर निकल गए। इस दौरान उनमें बचपन से ही कड़ी मेहनत और लीडरशिप की क्षमता विकसित हो चुकी थी।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में किया मास्टर

जेन्सेन हुआंग ने ऑरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। जिसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने विभिन्न तकनीकी कंपनियों में काम किया और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का गहरा अनुभव प्राप्त किया।

जेन्सेन हुआंग

Nvidia की कैसे हुई शुरुआत

Nvidia कपंनी मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हार्डवेयर, ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) और सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए जानी जाती है। कंपनी की स्थापना 1993 में हुई है।

जेन्सेन हुआंग ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 'Denny's' रेस्तरां की एक टेबल पर बैठकर अपनी कंपनी Nvidia की नींव रखी थी। शुरुआत में कंपनी को ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन जेन्सेन हुआंग ने हार कतई नहीं मानी।

जेन्सेन हुआंग बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक

धीरे-धीरे Nvidia कपंनी की ग्रोथ अच्छी हुई। 9 साल की उम्र से काम करने की आदत ने जेन्सेन हुआंग को आज 14.57 लाख करोड़ का मालिक बना दिया। वो कहते हैं न कि पत्थर जितना घिसता है उतना ही कीमती होता चला जाता है।

ठीक उसी तरह दिन-प्रतिदिन जेन्सेन हुआंग का नाम वैश्विक बाजार में छा गया। AI चिप्स की भारी मांग और Nvidia के शेयरों में आई ऐतिहासिक तेजी के चलते उनकी नेटवर्थ आसमान छू गई, जिससे उनकी कुल संपत्ति करीब 14.57 लाख करोड़ तक पहुंच गई।

जेन्सेन हुआंग कभी असफलता से घबराए नहीं

जब उन्होंने Nvidia कपंनी की नींव रखी तो कई बार असफलता का सामना करना पड़ा। कई लोग आजकल असफल होने पर घबरा जाते हैं और वे ज्यादा रिस्क लेने से डरते हैं। लेकिन जेन्सेन हुआंग की कहानी हमें बताती है कि असफल होने से कभी डरना और घबराना नहीं चाहिए।

अगर आप 1000 बार भी असफल हो जाएं तो भी सफलता एक न एक दिन जरूर मिलती है। कोई भी चीज इस दुनिया में स्थिर नहीं है। यदि आप आज बार-बार असफल हो रहे हो तो एक रोज सफल जरूर होगे।

दरअसल, शुरुआती दौर में कंपनी का ध्यान वीडियो गेम्स के लिए ग्राफिक्स चिप्स (GPU) बनाने पर था। उनका पहला प्रोडक्ट असफल रहा और कंपनी लगभग बंद होने की कगार पर पहुंच गई थी।

लेकिन उन्होंने रिस्क लिया और कम पैसों में सफल होने के लिए 1 महीने का ब्लू प्रिंट तैयार किया। उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए मात्र 1 महीने की सैलरी थी लेकिन फिर भी उन्होंने रिस्क लिया और Nvidia कपंनी को आज शिखर तक पहुंचाया।

जोखिम की वजह से सालों तक झेलना पड़ा नुकसान

जेन्सेन हुआंग ने 2006 में एक बहुत बड़ा जोखिम उठाया। उन्होंने गेमिंग कार्ड्स (GPU) को सिर्फ गेम तक सीमित न रखकर वैज्ञानिकों और कंप्यूटिंग के लिए शक्तिशाली बनाने का फैसला किया। इस दौरान सालों तक उनको काफी नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन एक दिन उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें AI क्रांति का बादशाह कहा जाने लगा।

जेन्सेन हुआंग से सीखें खुद पर भरोसा करना

आप असफल होगे या सफल, ये इस दुनिया में सिर्फ आप तय कर सकते हो। किसी के बोलने या न बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक आप खुद पर भरोसा करते रहेंगे और अपना काम मेहनत और पूरी ईमानदारी से करेंगे तब तक आपको जीतने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। आज इसी वजह से जेन्सेन हुआंग को AI क्रांति का बादशाह कहा जाता है।

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा