Highlights:
Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने 33 साल बाद पद छोड़ दिया।
CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस्तीफे की खबर के बाद अमेरिकी बाजार में Nvidia के शेयरों में 13 फीसदी तक गिरावट आई।
Nvidia CEO Jensen Huang Resigns: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। बता दें कि कंपनी के CEO जेनसन हुआंग ने करीब 33 साल तक जिम्मेदारी संभालने के बाद तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक पद छोड़ने की खबर से टेक्नोलॉजी जगत और शेयर बाजार में हलचल मच गई।
अमेरिकी बाजार में Nvidia के शेयर प्री-ओपन कारोबार के दौरान 13 फीसदी तक गिर गए। हालांकि, बाद में इनमें कुछ सुधार आया और गुरुवार शाम करीब 8:15 बजे शेयर लगभग 7 फीसदी की गिरावट के साथ 161 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे। इस बीच कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है।
जेनसन हुआंग के इस्तीफे की खबर का असर कंपनी के शेयरों पर साफ दिखाई दिया। जहां अमेरिकी शेयर बाजार में एनवीडिया के शेयर प्री-ओपन कारोबार के दौरान करीब 13 फीसदी तक टूट गए। बाजार खुलने के बाद भी इनमें कमजोरी बनी रही।
गुरुवार शाम 8:15 बजे तक कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी गिरकर 161 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में भी Nvidia के शेयरों में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इस कमजोरी के बीच कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी घटकर 4 ट्रिलियन डॉलर से नीचे पहुंच गया।
जेनसन हुआंग के पद छोड़ने के बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया है। बता दें कि वह 2013 से एनवीडिया के साथ जुड़ी हैं और कंपनी के वित्तीय प्रबंधन में अहम भूमिका निभाती रही हैं।
वहीं इसके अलावा बोर्ड ने हार्वे सी. जोन्स को कंपनी का पहला स्वतंत्र चेयरमैन नियुक्त किया है। नेतृत्व में बदलाव के बावजूद कंपनी ने अपने रोजमर्रा के कामकाज, ग्राहकों से किए गए वादों और आने वाले उत्पादों की योजनाओं को जारी रखने की बात कही है।
जेनसन हुआंग के इस्तीफे की वजह को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इस बीच उनके निजी जीवन से जुड़े कुछ विवादों और कथित संबंधों को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं।
रिपोर्टों में सिंगापुर की क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग और Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ उनके कथित संबंधों का जिक्र किया गया है।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एलिस हुआंग को लेकर जासूसी से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं, लेकिन ऐसे गंभीर आरोपों को साबित करने वाला कोई पुष्ट विवरण सामने नहीं है। कंपनी की ओर से इस्तीफे को इन निजी विवादों से जोड़ने वाला कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया गया है।
जेनसन के लीडरशिप में Nvidia ने AI चिप बाजार में बड़ी बढ़त हासिल की। कंपनी के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) और डेटा सेंटर चिप्स की मांग ने उसे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई।
ऐसे में उनके जाने के बाद कंपनी की भविष्य की रणनीति और नए स्थायी CEO की नियुक्ति पर निवेशकों की नजर रहेगी। अंतरिम CEO कोलेट क्रेस के सामने कारोबार की रफ्तार बनाए रखने और निवेशकों का भरोसा कायम रखने की चुनौती होगी।
कंपनी ने यह भी कहा है कि उसका अगला वित्तीय परिणाम जारी करने का कार्यक्रम पहले से तय समय के अनुसार 17 नवंबर को ही होगा। अब बाजार की नजर इन नतीजों और Nvidia के नए नेतृत्व के अगले कदमों पर रहेगी।