चांदी गिरवी रखकर लोन लेने पहुंची महिला। इमेज-प्रतीकात्मक, एआई 
बिज़नेस

खुशखबरी! अब चांदी गिरवी रखकर बैंक से ले सकेंगे लोन, जानें पूरा प्रोसेस, सुरक्षा और सबकुछ

Loan on Silver: आरबीआई ने चांदी को औपचारिक रूप से लोन के लिए कोलेटरल में शामिल कर दिया है। वैसे, शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर लोन नहीं मिलेगा। इसका कारण सट्टेबाजी पर रोक लगा है।

रंजन कुमार

Gold and Silver News: लोन लेने के लिए सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपके सोना नहीं है और लोन लेना चाह रहे हैं तो अब यह चांदी गिरवी रखकर भी मुमकिन है। जी हां, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने चांदी को भी गिरवी रखकर लोन दिए जाने का ऐलान किया है। मतलब आप चांदी को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, वैसे ही जैसे सोने के एवज में लोन मिलता है।

वैसे, यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। आप बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) में चांदी को गिरवी रखकर तुरंत लोन ले सकेंगे। आरबीआई ने कहा है कि यह सुविधा केवल कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस और रीजनल रूरल बैंक, अर्बन और रूरल को-ऑपरेटिव बैंक, एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां दे सकती हैं।

शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर लोन नहीं मिलेगा

सोना और चांदी (ऋण) दिशानिर्देश, 2025 के तहत आरबीआई ने चांदी को औपचारिक रूप से लोन के लिए स्वीकार्य कोलेटरल में शामिल किया है। हालांकि, शुद्ध चांदी या सिल्वर बार पर अब भी लोन नहीं मिलेगा, जिससे सट्टेबाजी पर रोक लग सके।

कितना सोना-चांदी रख सकते हैं गिरवी?

सोने के गहने: 1 किलो। चांदी के गहने: 10 किलो। सोने के सिक्के: 50 ग्राम। चांदी के सिक्के: 500 ग्राम।

कितना मिलेगा लोन?

2.5 लाख रुपए तक के लोन पर 85% 2.5-5 लाख रुपए के बीच 80% 5 लाख रुपए से अधिक पर 75% इसका मतलब है कि गहनों की कीमत 1 लाख रुपए है तो आपको 85,000 रुपए तक का लोन मिल सकता है।

कैसे तय होगी लोन की वैल्यू?

बैंक 30 दिनों के औसत बंद भाव या पिछले दिन के रेट (जो कम हो) के आधार पर मूल्य तय करेंगे। रेट आईबीजेए या किसी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज पर आधारित होगा। इसमें गहनों में लगे पत्थर या अन्य मेटल की कीमत शामिल नहीं होगी।

जानें प्रक्रिया और सुरक्षा

बैंक आपके गहनों की जांच करेंगे। फिर सर्टिफाइड वैल्यूएशन रिपोर्ट देंगे। लोन एग्रीमेंट में ब्याज, फीस और अन्य शर्तें लिखी रहेंगी। दस्तावेज आपकी पसंद की भाषा में होंगे। गिरवी रखे गहने बैंक के सेफ वॉल्ट में सुरक्षित रखे जाएंगे। लोन चुकाते ही बैंक को 7 वर्किंग डे में गहने लौटाने होंगे। देरी होने पर बैंक 5,000 रुपये प्रतिदिन मुआवजा देगा।

लोन नहीं चुकाने पर क्या होगा?

अगर, आप लोन नहीं चुका पाते हैं तो बैंक नोटिस जारी करेगा। इसके बाद जरूरत पड़ने पर नीलामी करेगा। रिजर्व प्राइस कम-से-कम मार्केट रेट का 90% होगा। दो बार नीलामी असफल होने पर इसे 85% तक घटाया जा सकता है।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन