(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

1 अप्रैल से बदल जाएंगे लोन के नियम, अब कर्ज लेने वालों को नहीं देना होगा यह चार्ज; क्या है पूरी डिटेल्स?

New Loan Rules: अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो अब आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी। इससे बेहतर डील पाना आसान होगा। इसके साथ ही बिना किसी देरी के आपका लोन अप्रूवल हो जाएगा।

मनोज आर्या

Loan Rule Change: 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ इस वर्ष लोन, क्रेडिट स्कोर और नॉमिनी से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए जा रहे है। ये नियम उधार लेने वालों के लिए राहत भरे होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के बैंकिंग और लोन सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए कुछ बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे।

इन सुधारों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव आपके क्रेडिट स्कोर के अपडेट होने की प्रक्रिया और लोन को समय से पहले बंद करने पर लगने वाले शुल्कों को लेकर है। ये सुधार न केवल पर्सनल फाइनेंस को आसान बनाएंगे, बल्कि बैंकों और ग्राहकों के बीच भरोसे को भी और मजबूत करेंगे।

CIBIL स्कोर हर हफ्ते होगा अपडेट

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक, अब आपका क्रेडिट स्कोर हर महीने नहीं बल्कि हर 7 दिन में अपडेट होगा। यानी 7, 14, 21 और 28 तारीख को स्कोर अपडेट होगा। इससे लोन चुकाने के बाद स्कोर जल्दी सुधरेगा, लेकिन देरी होने पर उसका असर भी जल्द ही दिखाई देगा।

लोन प्रीपेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज से मुक्ति

लोन को समय से पहले चुकाने वालों के लिए भी अच्‍छी खबर है। नए प्रावधानों के तहत अब फ्लोटिंग रेट पर लिए गए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और एजुकेशन लोन पर किसी भी प्रकार का प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यानी अगर आप समय से पहले लोन चुकाते हैं तो आपको कोई शुल्‍क नहीं देन होगा। अब नियम यह है कि अगर कोई ग्राहक अपनी बचत से लोन को जल्दी बंद करना चाहता है तो उसे बैंक को शुल्‍क देना होता है।

एक ही खाते में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी

नए नियम के तहत अब बैंक अकाउंट और लॉकर में एक से ज्यादा यानी अधिक से अधिक 4 नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं। इससे परिवार के लोगों को भविष्य में संपत्ति संभालने में आसानी होगी। इसके साथ ही, ज्वेलरी कारोबारियों के लिए गोल्ड मेटल लोन की भुगतान अवधि को 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दिया गया है। इससे उनके कैश फ्लो में सुधार होगा।

अच्छे क्रेडिट स्कोर पर सस्ता लोन

अगर आपका CIBIL स्कोर अच्छा है, तो अब आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी। इससे बेहतर डील पाना आसान होगा। इसके साथ ही क्रेडिट स्कोर अच्छा होने से आपके लोन आवेदन की अप्रूवल भी जल्द हो जाएगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप