शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

1 साल में 75% गिरा शेयर, कंपनी के बड़े फैसले से अचानक 18% की उछाल; सुर्खियों में ₹20 का ये स्टॉक

Share Market: कंपनी की शेयर प्राइस में इतनी तेजी तब आई, जब बोर्ड ने शेयर बायबैक योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी की योजना है कि 27 रुपये प्रति शेयर की दर से 81 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे:

मनोज आर्या

Nectar Lifesciences Share Price: एक स्‍मॉलकैप कंपनी के शेयर में गुरुवार को गजब की तेजी देखने को मिली। शेयर अचानक से 18 फीसदी चढ़ गया, क्‍यों‍कि कंपनी के बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया। इससे पहले यह शेयर 1 साल से टूट रहा था और पिछले साल सितंबर से अबतक करीब 75% तक टूट चुका था। यह शेयर नेक्टर लाइफसाइंसेज लिमिटेड का है। यह आज शुरुआती कारोबार में ही 18 प्रतिशत चढ़कर 21.19 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी की शेयर प्राइस में इतनी तेजी तब आई, जब स्मॉलकैप कंपनी के बोर्ड ने शेयर बायबैक योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी की योजना है कि 27 रुपये प्रति शेयर की दर से 81 करोड़ शेयर वापस खरीदे जाएंगे। इसमें 3 करोड़ फुली पेड अप इक्विटी शेयर शामिल हैं। हालांकि यह शेयर 17.24% चढ़कर 20.95 रुपये पर बंद हुआ।

24 दिसंबर रिकॉर्ड डेट तय

घोषित बायबैक कंपनी की मौजूदा कुल पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल में कुल इक्विटी शेयरों की संख्‍या का 13.38 फीसदी है। सितंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी में 44.91 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटरों ने शेयर बायबैक में भाग लेने की कोई इच्छा नहीं दिखाई। कंपनी ने इक्विटी के बायबैक के लिए 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है

एक महीने में 49% चढ़ा है शेयर

नेक्‍टर लाइफसाइंसेज के शेयर इस साल 48 फीसदी टूट चुके हैं। वहीं पिछले साल सितंबर में यह शेयर अपने रिकॉर्ड स्‍तर 52 रुपये पर था, जहां से नवंबर 2025 तक यह 75 फीसटी टूट गया था। हालांकि आज इसमें 18 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक महीने के दौरान यह शेयर 49 फीसदी चढ़ा है।

कंपनी की ओर से क्या कहा गया?

नेक्टर लाइफसाइंसेज ने कहा कि बायबैक का साइज 31 मार्च, 2025 को समाप्त साल के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए फाइनेंशियल डिटेल्‍स के आधार पर, सिंगल और कसोलिडेट बेस पर कंपनी की कुल पेड इक्विटी कैपिटल और फ्री स्‍टोर के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं है। कंपनी ने कहा कि कंपनी अधिनियम, 2013 और सेबी विनियमों में प्रावधानों के अनुरूप टेंडर प्रपोजल के माध्यम से रिकॉर्ड डेट के अनुसार, प्रमोटर्स, प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को छोड़कर कंपनी के सभी इक्विटी शेयरधारकों से आनुपातिक आधार पर बायबैक का प्रस्‍ताव है।

प्रमोटरों की बढ़ेगी हिस्सेदारी

शेयर बायबैक के बाद कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़कर 51.84 प्रतिशत हो जाएगी, जबकि कंपनी में पब्लिक हिस्सेदारी 55.09 प्रतिशत से घटकर 48.16 प्रतिशत हो जाएगी। इस बीच, कंपनी ने 4 दिसंबर 2025 से अगली आम बैठक तक सुशील कपूर को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया है। उन्‍हें 4 दिसंबर 2025 से तीन सालों के लिए कंपनी का पूर्णकालिन डायरेक्‍टर (फाइनेंस) भी बनाया गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता