नायरा एनर्जी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

नायरा एनर्जी ने जारी की अपनी दूसरी तिमाही की रिपोर्ट, निर्यात में दर्ज हुई कमी

नायरा एनर्जी भारत में दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी संचालित करने वाली कंपनी है। इस कंपनी ने अपने दूसरी तिमाही में हुए कारोबार की रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार कंपनी के घरेलू ईंधन बिक्री में बढ़त की बात सामने आयी है। नायरा ने अप्रैल-जून में 13.6 लाख टन ईंधन का निर्यात किया।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत के प्राइवेट सेक्टर की मशहूर फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने इस कैलेंजर ईयर में हुए अपने कारोबार के आंकड़े साझा किए है। इन आंकड़ों के आधार पर पता चला है कि इस कंपनी के दूसरी तिमाही के कारोबार में 14.3 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कारोबार बढ़ने के बाद भी इस कंपनी के निर्यात में कमी आयी है।

नायरा ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसने गुजरात में अपनी वाडिनार तेल रिफाइनरी में उत्पादित समस्त डीजल का 75 प्रतिशत स्थानीय बाजार में बेचा। वहीं 60 प्रतिशत पेट्रोल की बिक्री भारतीय बाजार में हुई। पिछले कुछ वर्षों में नायरा एनर्जी ने अपने ईंधन खुदरा नेटवर्क को रणनीतिक रूप से कम पहुंच वाले बाजारों तक विस्तारित करते हुए अपने घरेलू कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाया है।

दूसरी तिमाही में बढ़ा कारोबार

नायरा ने कहा कि अप्रैल-जून में उसकी खुदरा डीजल बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 20.8 लाख टन हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में यह 18.2 लाख टन थी। इस दौरान कंपनी के संस्थागत कारोबार की वृद्धि 23 प्रतिशत रही। इसी तरह दूसरी तिमाही में कंपनी की पेट्रोल की खुदरा बिक्री 14.7 प्रतिशत बढ़कर 9.16 लाख रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 8.09 लाख टन थी।

सबसे बड़े निजी खुदरा नेटवर्क का परिचालन

नायरा एनर्जी पूरे भारत में 6,500 से अधिक पेट्रोल पंप के साथ सबसे बड़े निजी खुदरा नेटवर्क का परिचालन करती है। घरेलू बाजार में मजबूत मांग के बीच अप्रैल-जून में नायरा का पेट्रोल निर्यात कुल पेट्रोल बिक्री में 21 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 36 प्रतिशत था। नायरा ने अप्रैल-जून में 13.6 लाख टन ईंधन का निर्यात किया। इसमें 6.5 लाख टन हिस्सा डीजल का रहा।

भारत में दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी

नायरा एनर्जी भारत में दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनरी संचालित करती है। यह देवभूमि द्वारका जिले के वडिनार में स्थित है, जो दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स ( रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी ) से कुछ किलोमीटर दूर है । यह देश में 6600 से अधिक खुदरा ईंधन आउटलेट संचालित करता है, जो भारत में किसी भी निजी तेल कंपनी के लिए सबसे अधिक है। यह एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी थी, जो कि अब निजी कंपनी के रुप में कारोबार कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल