इस कंपनी के 2 रुपये के शेयर पर लगा अपर सर्किट (सौ. फाइल फोटो ) 
बिज़नेस

इस कंपनी के 2 रुपये के शेयर पर लगा अपर सर्किट, खुशी में कंपनी ने किया बोनस का ऐलान

बुधवार को बाजार में हरियाली आने के बाद शेयर मार्केट की एक कंपनी ने डिविडेंड और बोनस का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी के शेयर पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा हुआ है।

अपूर्वा नायक

लगातार 3 ट्रेड सेशन में गिरावट दर्ज करने के बाद आज शेयर मार्केट में रिकवरी देखने के लिए मिली है। रिकवरी के इस माहौल में कुछ ऐसे शेयर भी है, जो डिमांड में हैं। ऐसा ही एक शेयर मुर्रे ऑर्गनाइजर का है।

इस कंपनी के शेयर में आज 1 बार फिर से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है और ये 2 रुपये के दाम से पार पहुंच चुका है। हालांकि इससे पहले भी मंगलवार को इस कंपनी के शेयर पर अपर सर्किट लगा था। आइए जानते हैं कि शेयर में हलचल का क्या कारण है?

बोनस और डिविडेंड का किया ऐलान

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उनका बोर्ड 13 जून, 2025 को एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में इक्विटी शेयरों का बोनस इश्यू और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड का भुगतान करने को लेकर विचार करने की बात कही है।

मुर्रे ऑर्गनाइजर ने कहा है कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर 31 मार्च, 2025 को खत्म होने वाले साल के लिए इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू के 100 प्रतिशत तक के डिविडेंड के ऐलान पर चर्चा करने वाला है। इसी मीटिंग में बोर्ड इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। बोनस इश्यू शेयरहोल्डर्स और विनियामक अनुमोदन के अधीन होगा। मुर्रे ऑर्गनाइजर बोर्ड मीटिंग के एजेंडे में कंपनी एग्रीकल्चर सेक्टर और डिस्टिलरी सेक्टरों में चल रहे और प्रस्तावित दोनों तरह के उपक्रमों के लिए कैपिटल इंवेस्टमेंट शामिल है। इससे पता चलता है कि कंपनी आने वाले भविष्य में परिचालन के व्यापक पैमाने पर नजर रख रही है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मुर्रे ऑर्गनाइजर ने 31 मार्च, 2025 को खत्म होने वाले साल के लिए मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की सूचना दी। कंपनी का रेवेन्यू एक्सपेंस वर्ष 2024 में मात्र ₹0.25 करोड़ से बढ़कर ₹85.48 करोड़ हो गया। पिछले साल के ₹5.31 लाख की तुलना में वित्त वर्ष 25 के लिए नेट प्रॉफिट में भी वृद्धि देखी गई, जो ₹7.51 करोड़ हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में ₹2.85 करोड़ का मुनाफा कमाया।

डिस्क्लेमर : ये खबर बाजार से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखी गई है। किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की राय अवश्य लें।

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो