मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल 
बिज़नेस

मुंबई रियल एस्टेट ने तोड़ा दशक का रिकॉर्ड, नवंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 20% की उछाल

Real Estate: मुंबई रियल एस्टेट ने नवंबर 2025 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। 12,219 रजिस्ट्रेशन के साथ 20% वृद्धि और 1,038 करोड़ स्टांप ड्यूटी कलेक्शन दर्ज हुआ। आवासीय सेगमेंट की मजबूत मांग है।

आकाश मसने

Mumbai Real Estate Growth: मुंबई का रियल एस्टेट बाजार नवंबर 2025 में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करता दिखा शहर में इस महीने 12,219 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए, जो पिछले साल के नवंबर की तुलना में 20% अधिक हैं महाराष्ट्र इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) के आंकड़ों के अनुसार, स्टांप ड्यूटी कलेक्शन 1,038 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 12% की वृद्धि को दर्शाता है।

रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ इस वृद्धि को खरीदारों के स्थिर भरोसे, नई परियोजनाओं की बढ़ती संख्या और बेहतर क्वालिटी हाउसिंग की बढ़ती मांग का नतीजा मान रहे हैं। महीने-दर-महीने तुलना में रजिस्ट्रेशन में 5% बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि स्टांप ड्यूटी राजस्व लगभग स्थिर रहा।

आवासीय संपत्तियों की बढ़ती हिस्सेदारी

इस महीने भी बाजार की कमान आवासीय मांग के हाथ में रही कुल रजिस्ट्रेशनों में से लगभग 80% घरों से जुड़े थे, जो दर्शाता है कि खरीदार अभी भी अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से घर खरीदने में निवेश करने को तैयार हैं। नवंबर 2025 की मुंबई के रियल एस्टेट के लिए 2013 के बाद का सबसे मजबूत नवंबर बताया जा रहा है मिड-रेंज और प्रोमियम सेगमेंट में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे बाजार का बेसलाइन स्तर पिछले दशक की तुलना में काफी ऊपर चला गया है।

11 महीने का मजबूत प्रदर्शन

साल के पहले 11 महीनों में मुंबई ने 1,35,807 से अधिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जिससे राज्य सरकार को 12,224 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ इस अवधि में रजिस्ट्रेशन में 5% वार्षिक वृद्धि और राजस्व में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नाइट फैक इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी शिशिर बैजल के अनुसार मुंबई के आवासीय बाजार ने नवंबर में अपनी मजबूत रफ्तार जारी रखी है 20% की बढ़ोतरी और 2013 के बाद के सबसे बेहतर नवंबर ने यह साबित किया है कि मांग सभी सेगमेंट में मजबूत है और खरीदार अब उच्च मूल्य श्रेणी के घरों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़े बाजार की स्थिरता और खरीदारों के भरोसे को दर्शाते हैं बढ़ती आय, किफायती ब्याज दरें और बेहतर प्रोजेक्ट गुणवता ने हाउसिंग सेक्टर को नई ऊर्जा दी है आने वाले महीनों में प्रीमियम और मिड-सेगमेंट में मांग और तेज होने की उम्मीद है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह