कल से दूद होगा महंगा (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Milk Price Hike: कल से दूध खरीदना होगा महंगा! प्रति लीटर 3 रुपये का इजाफा, यहां देखें ताजा रेट

Milk Price Hike: दूध की कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला दूध भी महंगा होगा तो हर रोज किचन का खर्च बढ़ेगा।

मनोज आर्या

Milk Prices Hiked By Rupees 3: खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें ने आम आदमी की रसोई का बजट खराब कर दिया है। पहले चीनी, प्याज और अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा राह है। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने दूध की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। अब इंदौर शहर में डेयरी और स्थानीय दुकानों पर दूध 65 रुपये की जगह 68 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

इसके अलावा अगर कोई ग्राहक दूध अपने घर मंगवाता है, तो उसे एक रुपया अतिरिक्त यानी की 69 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। ये बढ़ी हुई कीमतें कल यानी गुरुवार, 1 अक्टूबर से लागू होगा।

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

दूध की कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। अब रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला दूध भी महंगा होगा तो हर रोज किचन का खर्च बढ़ेगा। दूध एक जरूरी चीज है, जो लगभग हर घरों में चाय बनाने से लेकर बच्चों को पीने के इस्तेमाल में आता है। ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी मीडिल क्लास के परिवारों के लिए एक बड़ी चिंता है।

दूध की बढ़ती कीमतों से किसानों को फायदा

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों और दूध उत्पादकों को पहले के मुकाबले ज्यादा मुनाफा मिलेगा। किसानों को प्रति फैट 33 पैसे ज्यादा मिलेंगे। गौरतलब है कि दूध की कीमत उसकी फैट की मात्रा के आधार पर निर्धारित की जाती है। नया रेट 5.5 से 6 फैट वाले दूध के आधार पर तय की गई हैं।

अन्य राज्यों में दूध के दाम बढ़ने की संभावना

फिलहाल केवल मध्य प्रदेश के इंदौर में दूध के दाम में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। लेकिन, हो सकता है कि अक्टूबर महीने की पहली तारीख से देश के अन्य राज्यों में भी दूध के दाम में बढ़ोतरी हो सकता है। क्योंकि 1 अक्टूबर खाने-पीने की चीजों के साथ कई अन्य उत्पादों के दाम बढ़ने वाले हैं।

एक अक्टूबर से देश में बढ़ेगी महंगाई

गौरतलब है कि 1 अक्टूबर से देशभर में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रहा है। इसके अलावा होम अप्लायंस की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने जा रही है। दीपावली के मौके पर टीवी, फ्रिज, एसी आदि चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ने वाले हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा