1 October से जनता को लगेगा महंगाई का झटका! AC-TV समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे महंगे

Prices Of Electronic Goods Will Increase: त्योहारों के सीजन से पहले जनता को बड़ा झटका मिल गया है। एसी, टीवी, फ्रिज समेत बहुत से इलेक्टॉनिक सामानों के दाम 1 अक्टूबर से बढ़ने वाले हैं।
Prices of electronic goods will increase
1 अक्टूबर से महंगे होंगे इलेक्टॉनिक सामानसोर्स-(AI)
Published on: 
Updated on: 

Prices of AC And TV To Increase From 1 October : देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसको लेकर लोग बहुत पहले से तैयारियों में जुट जाते है। घरों के लिए नए सामान खरीदना, दिपावली के मौके पर नई गाड़ी, टीवी, फ्रिज, एसी समेत बहुत से सामानों की लिस्ट पहले से बनी होती है। इंतजार रहता तो बस त्योहार का। त्योहार आते ही सामानों को खरीदा जाता है। मार्केट में भी चहल-पहल रहती है। लेकिन इस बार त्योहार के पहले महंगाई का झटका 1 अक्टूबर से ही मिलने वाला है। एसी, फ्रिज, वासिंग मशीन समेत बहुत से इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ने वाले हैं।

1 अक्टूबर से एसी-टीवी के दामों में बढ़ोत्तरी

देश की दिग्गजइलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने त्योहारों से पहले ही सामानों के दाम को बढ़ाकर जनता को बड़ा झटका दे दिया है। महंगाई की मार से जनता पहले से परेशान है, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामों में बढ़ोत्तरी की खबर जनता के लिए पेरशान करने वाली है। दाम बढ़ने का प्रमुख कारण धातुओं के किमतों में उछाल, मार्केट में उतार-चढाव और पश्चिम एशिया में उपजा टकराव है। मिली जानकारी के अनुसार देश की प्रमुख घरेलू उपकरण निर्माता कंपनियां 1 अक्टूबर से एसी, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन के दाम को बढ़ाने के लिए कमर कस ली हैं।

Prices of electronic goods will increase
Share Market Outlook: बंपर तेजी या फिर गिरावट की मार, अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर तय करेंगे चाल

सालभर में तीसरी बार बढ़ रहे दाम

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 में इलेक्ट्रानिक सामानों के दाम में बढ़ोत्तरी का यह तीसरा दौर है। इसका प्रमुख कारण कच्चे उत्पादों के दामों में बढ़ोत्तरी और ईंधन (पेट्रोल, डीजल) के दाम में बढ़ोत्तरी से ढुलाई शुल्क में इजाफा है।

5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते दाम

फेस्टिवल से पहले इलेक्ट्रॉनिक सामनों में करीब 5 से 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी की खबर है। जो कि 1 अक्टूबर से मार्केट में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स समेत प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने कीमतों में 4-10% तक की बढ़ोतरी की पुष्टि कर दी है।

Prices of electronic goods will increase
PF से जुड़ा अटका काम अब होगा झटपट, EPFO कैंप में मिलेगा हर समस्या का समाधान, जानें क्या है खासियत

क्यों बढ़ रहे दाम?

इलेक्टॉनिक सामनों के दाम बढ़ने के प्रमुख कारण ईरान, अमेरिका और ईजरायल के बीच युद्ध की स्थिति है। कच्चे सामानों के आयात होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी से ढुलाई की लागत में भी इजाफा हुआ है ऐसे में दाम बढ़ना स्वभाविक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com