शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल

Share Market: बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। निफ्टी 0.97 अंक या 238.80 अंक बढ़कर 24,870.10 और सेंसेक्स 0.88 प्रतिशत या 709.19 अंक बढ़कर 81,306.85 पर बंद हुआ।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती, आईआईपी एवं एफआईआई के डेटा और वैश्विक आंकड़ों से बाजार का रुझान तय होगा। अमेरिका में जैक्सन होल में दिए अपने संबोधन में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिसके कारण आखिरी कारोबारी सत्र में यूएस के बाजार में बड़ी तेजी देखी गई थी। इसक असर सोमवार के सत्र में भारतीय बाजारों में देखने को मिल सकता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के संकेत से भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली रुक सकती है, क्योंकि ब्याज दर कम होने से अमेरिका की बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर नकारात्मक असर होता है।

इस हफ्ते बिकवाल रहे FIIs

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में एफआईआई ने 1,559.51 करोड़ रुपए की बिकावली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 10,388.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इसके अलावा, अलगे हफ्ते भारत में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े जारी किए जाएंगे। यह आंकड़े दिखाते हैं कि देश का औद्योगिक क्षेत्र कैसा प्रदर्शन कर रहा है। इसका सीधा असर शेयर बाजार पर होता है।

बीते सप्ताह शेयर बाजार में रही तेजी

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई थी। निफ्टी 0.97 अंक या 238.80 अंक बढ़कर 24,870.10 और सेंसेक्स 0.88 प्रतिशत या 709.19 अंक बढ़कर 81,306.85 पर बंद हुआ। इस दौरान लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,125.50 अंक या 1.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,629.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 372.05 अंक या 2.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,919.50 पर था।

18-22 अगस्त के कारोबारी सत्र में निफ्टी ऑटो इंडेक्स 5.02 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी 3.45 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 3.01 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.74 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.98 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.73 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने क्या कहा?

एसबीआई सिक्योरिटी के टेक्निकल रिसर्च और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि शेयर बाजार में तेजी की मुख्य वजह एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की ओर से भारत के आउटलुक को अपग्रेड करना है। इससे निवेशकों के विश्वास में इजाफा हुआ है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावाली तक जीएसटी के अगले सुधारों ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर