टीसीएस (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
बिज़नेस

देश की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, टाटा कंसल्टेंसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ भारी नुकसान

देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपये घट गया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। इसके अलावा कई कंपनियों के मूल्यांकन में बढ़ोतरी भी देखी गई।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: देश की टॉप 10 कंपनियों में पिछले सप्ताह कई बड़ी कंपनियों की बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी तो वहीं भारतीय स्टेट बैंक सहित कई कंपनियों के पूंजीकरण में बढ़ोतरी देखी गई। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपये घट गया।

इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख के अनुरूप प्रमुख कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 307.09 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 पर आ गया।

टाटा कंसल्टेंसी का मूल्यांकन घटा

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन कम हुआ है। पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 35,638.16 करोड़ रुपये कम होकर 15,01,723.41 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 21,351.71 करोड़ रुपये घटकर 18,55,366.53 करोड़ रुपये पर रहा।

आईटीसी का मूल्यांकन भी घटा

वहीं इसके अलावा आईटीसी का मूल्यांकन भी घट गया। इंडिया टोबैको कंपनी लिमिटेड का मूल्यांकन 18,761.4 करोड़ रुपये घटकर 6,10,933.66 करोड़ रुपये जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का बाजार पूंजीकरण 16,047.71 करोड़ रुपये घटकर 6,53,315.60 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) पिछले हफ्ते में घटा है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 13,946.62 करोड़ रुपये घटकर 6,00,179.03 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 11,363.35 करोड़ रुपये घटकर 8,61,696.24 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,998.16 करोड़ रुपये घटकर 12,59,269.19 करोड़ रुपये रहा।

इनमें देखी गई बढ़ोतरी

हालांकि, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 26,330.84 करोड़ रुपये बढ़कर 9,60,435.16 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं इन्फोसिस का एमकैप में भी बढ़ोतरी देखी गई। इन्फोसिस का एमकैप में 6,913.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,03,440.41 करोड़ रुपये।

बढ़ोतरी में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण भी आगे रहा। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,034.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,13,968.95 करोड़ रुपये रहा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज