मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो-सोशल मीडिया)  
बिज़नेस

‘मोदी सरकार के पास न नीति है, न विजन’, Budget 2026 को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बोला हमला

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बजट 2026 को नीति विहीन बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के पास सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का कोई ठोस समाधान नहीं है।

नवभारत डेस्क

Mallikarjun Kharge on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 के पेश होने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस बजट में देश की गंभीर आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का कोई समाधान नहीं दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए।

"मिशन मोड" बना "चैलेंज रूट"

मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार के पास अब नए विचारों की भारी कमी है। उन्होंने बजट को विजन से दूर बताते हुए कहा कि सरकार का तथाकथित "मिशन मोड" अब "चैलेंज रूट" में तब्दील हो चुका है। खरगे के अनुसार, सरकार की "सुधार एक्सप्रेस" किसी भी ऐसे जंक्शन पर नहीं रुक रही जहाँ जनता को वास्तव में सुधार का लाभ मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास न तो स्पष्ट नीति है और न ही जनता की भलाई के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति।

किसानों और वंचित वर्गों की उपेक्षा का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने विशेष रूप से किसानों और पिछड़े वर्गों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के 'अन्नदाता' आज भी आय सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बजट ने उन्हें फिर से निराश किया है। खरगे ने दावा किया कि देश में आर्थिक असमानता अब ब्रिटिश शासन के दौर को भी पार कर गई है, फिर भी बजट में एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC) और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए किसी राहत का जिक्र तक नहीं है।

संघवाद और राज्यों पर दबाव

खरगे ने राज्यों की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग की सिफारिशें वित्तीय दबाव झेल रही राज्य सरकारों को कोई बड़ी राहत देती नहीं दिख रही हैं। उनके अनुसार, केंद्र की नीतियों के कारण भारतीय संघवाद खतरे में है। खरगे ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि यह बजट केवल एक दस्तावेज है जो सरकार की नीतिगत शून्यता को छिपाने की कोशिश कर रहा है, और इसमें जनता के लिए कोई वास्तविक राहत नहीं है।

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट