(डिज़ाइन फोटो)  
बिज़नेस

महंगाई की जोरदार मार! LPG सिलेंडर आज से महंगा, चेक करें नई कीमत

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है।आज यानी 1 सितंबर से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां आज सितंबर महीने की पहली ही तारीख है, वहीं आज 1 सितंबर 2024 को सुबह-सुबह LPG गैस सिलेंडर पर महंगाई की जोरदार मार लगी है। जी हां, अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमतों में इ्जाफा कर दिया है।

लेकिन इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ही फिर बदले हैं, जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर अभी भी पहले जैसी ही हैं. ऐसे में आज रविवार 1 सितंबर से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है. इसके साथ ही अब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की राजधानी दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,691.50 रुपये हो गई है।

जानें नई कीमतें

जानकारी दें कि नई कीमतें लागू होने के बाद जहां अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपये है। वहीं कोलकाता में इसकी नई कीमत 1802.50 रुपये, मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1644 रुपये और चेन्नई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1855 रुपये हो चुकी है। वहीं, घेरलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह पुरानी कीमतों पर ही बिकेगा। यहां पढ़ें - महायुति में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा, ‘रामगिरी’ में CM शिंदे, फडणवीस-पवार और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें

घेरलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव न होते हुए, राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। वहीं कोलकता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है। इसके साथ ही मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में इसका रेट 818.50 रुपये है।

जानकारी दें कि हर महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार समायोजन हो सकता है।अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे विभिन्न कारकों की इन मूल्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तेल विपणन कंपनियों ने कीमतों में हुए इन बदलावों के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO