प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
बिज़नेस

महीने की शुरुआती दिन आया गुड न्यूज, LPG सिलेंडर का गिरा भाव; यहां देखें नया रेट

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिली है। इसका असर यह हुआ कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें करीब 1900 रुपए से घटकर अब लगभग 1600 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: आज एक जुलाई मंगलवार को विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दरों में बदलाव को दर्शाता है। पब्लिक सेक्टर फ्यूल रिटेलर्स के अनुसार, कीमतों में तीन दौर की कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 6,271.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 7.5 प्रतिशत बढ़कर 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। राष्ट्रीय राजधानी स्थित एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। यह वृद्धि अप्रैल से अभी तक तीन बार की कुल कटौती का आधा हिस्सा है।

एटीएफ की कीमत में यह वृद्धि पिछले महीने ईरान पर इजराइल के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में आई तेजी के अनुरूप है। इस वृद्धि से वाणिज्यिक विमानन कंपनियों पर बोझ बढ़ेगा, जिनके लिए ईंधन परिचालन लागत का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा है। मूल्य वृद्धि के प्रभाव पर विमानन कंपनियों से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

मुंबई में एटीएफ की कीमत

मुंबई में एटीएफ की कीमत 77,602.73 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 83,549.23 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई, जबकि चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत क्रमशः 92,526.09 रुपये और 92,705.74 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों के आधार पर दरें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 58.5 रुपये की कटौती की है। अब राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत प्रति सिलेंडर 1,665 रुपये और मुंबई में 1,616.50 रुपये होगी। एलपीजी की कीमत में यह लगातार चौथी कटौती है। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम रही, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, PPF और SSY में मिलेगा इतना ब्याज

अप्रैल में 50 रुपये महंगा हुआ था सिलेंडर

अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ एवं रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की घरेलू दरें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च के मध्य में आम चुनाव से पहले कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता