दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक सोर्स: सोशल मीडिया
बिज़नेस

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

December Bank Holidays In India: दिसंबर में लोग अपने कामकाज की प्लानिंग करने लगे हैं। अगर आप भी बैंक जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा ठहरिए। हम आपको बताएंगे कि दिसंबर में बैंकों में कब-कब छुट्टी रहेगी।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • दिसंबर में 2 सेकंड सैटरडे, 4 रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा।

  • 1, 3, 9, 11, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 30, 31 दिसंबर को बैंकों में छुट्टियां रहेंगी

  • इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी

  • Google Pay, PhonePe, Paytm, नेट बैंकिंग और डिजिटल ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे

December Bank Holiday Dates 2026: दिसंबर बैंक हॉलिडे लिस्ट, रविवार और क्रिसमस के अलावा इन अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे और बैंक संबंधित ऑफलाइन काम नहीं हो पाएंगे। नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के चलते कई दिनों तक बैंक बंद रहे।

मंगलवार यानी 24 नवंबर को भी गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण कई शहरों में बैंक बंद हुए। वहीं साल के अंतिम महीने भी कई राज्यों में अलग-अलग तारीखों में अवकाश घोषित किया गया है। इनमें से कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी आपकी नजदीकी बैंक शाकाएं बंद रहेंगी।

दिसंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर के महीने में इन तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं इसलिए अभी से ही बैंक संबंधित काम हो तो उस हिसाब से ही प्लानिंग करें। दिसंबर में 1, 3, 9, 11, 18, 19, 24, 26, 30 और 31 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं यानी कुल 10 दिन बैंक की छुट्टियां रहेंगी।

किन तारीखों पर कहां-कहां रहेगी छुट्टी

दिसंबर में 1 दिसंबर को इंडिजिनस फेथ डे / राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में बैंक की छुट्टियां रहने वाली हैं। 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व के मौके पर गोवा में बैंकों की छुट्टी है। 9 और 11 दिसंबर कोे लोसूंग / नामसूंग पर्व के मौके पर सिक्किम में बैंक हॉलीडे रहेगा।

इसके अलावा 18 दिसंबर को यू सोसो थाम पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में बैंक हॉलीडे रहेगा। जिसके बाद 19 दिसंबर को गोवा लिबरेशन डे पर गोवा में बैंक हॉलीडे है। 24 दिसंबर को क्रिसमस पर मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में बैंक हॉलीडे है। 26, 30 और 31 दिसंबर को भी क्रमश: क्रिसमस / बॉक्सिंग डे, यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि और न्यू ईयर ईव की छुट्टियां रहेंगी।

दिसंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
1 दिसंबर (मंगलवार) : इंडिजिनस फेथ डे / राज्य स्थापना दिवस : अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड
3 दिसंबर (गुरुवार) : सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व : गोवा
9:11 दिसंबर (बुध, गुरु, शुक्र) : लोसूंग / नामसूंग : सिक्किम
18 दिसंबर (शुक्रवार) : यू सोसो थाम पुण्यतिथि : मेघालय
19 दिसंबर (शनिवार) : गोवा लिबरेशन डे : गोवा
24 दिसंबर (गुरुवार) : क्रिसमस : मेघालय, मिजोरम, नागालैंड
26 दिसंबर (शनिवार) : क्रिसमस / बॉक्सिंग डे : मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम
30 दिसंबर (बुधवार) : यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि : मेघालय
31 दिसंबर (गुरुवार) : न्यू ईयर ईव : मिजोरम, सिक्किम

इसके अलावा इन तारीखों पर भी रहेगी छुट्टी

दिसंबर में 2 शनिवार और 4 रविवार पड़ रहे हैं। 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार है जिस कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को रविवार के दिन भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इतना ही नहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह 25, 26 और 27 दिसंबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से ब्रांच से जुड़ा काम प्रभावित होगा।

बैंकों में ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

दिसंबर में 18 दिनों तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। 2 सेकंड सैटरडे, 4 रविवार और बाकि दिनों यानी 1, 3, 9, 11, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 30 और 31 दिसंबर को छुट्टियां रहेंगी। लेकिन बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज जारी रहेगी। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24 घंटे चालू रहने वाली है। Google Pay, PhonePe, Paytm, नेट बैंकिंग और डिजिटल ट्रांसफर से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के पूरे कर सकते हैं।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन