लिंडा याकारिनो ने छोड़ा X (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, अब करेंगी इस कंपनी में काम

Linda Yaccarino resigns X: एलन मस्क का धन्यवाद किया और xAI के साथ नए युग की ओर इशारा किया। उन्होंने जून 2023 में विज्ञापन कारोबार संभालने के लिए पदभार संभाला था।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: लिंडा याकारिनो ने लगभग दो वर्षों तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) का नेतृत्व करने के बाद सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। 9 जुलाई 2025 को एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने अपने फैसले की घोषणा की, जिसमें एलन मस्क के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भी संकेत दिया कि कंपनी अब उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेंचर, xAI, के साथ एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।

याकारिनो ने जून 2023 में उस समय X की कमान संभाली थी, जब कंपनी बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही थी। उन्हें खासतौर पर प्लेटफॉर्म के विज्ञापन कारोबार को स्थिर करने और विज्ञापनदाताओं का भरोसा फिर से जीतने के लिए नियुक्त किया गया था।

याकारिनो ने पोस्ट कर की घोषणा 

लिंडा याकारिनो ने खुद X पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैंने X के सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। एलन मस्क के साथ काम करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर रहा।" अपनी टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "हमने मिलकर चुनौतियों का सामना किया और कंपनी को मुश्किल हालात से निकालकर एक मजबूत वापसी दिलाई।" याकारिनो ने यह भी कहा कि उनकी टीम ने न केवल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए मेहनत की, बल्कि विज्ञापनदाताओं का भरोसा फिर से जीतने में भी अहम भूमिका निभाई।

इस कपंनी में कर सकती हैं काम 

लिंडा के इस्तीफे को एलन मस्क के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मस्क चाहते हैं कि याकारिनो अब उनकी दूसरी कंपनी एक्स(एआई) के साथ काम करें। वह उन्हें एक्स(एआई) का नया सीईओ बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। एक्स (AI) ने हाल ही में अपना चैटबॉट 'Grok' लॉन्च किया है, और मस्क की मंशा है कि एक्स को केवल एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक सीमित न रखकर उसे एक मल्टी-फंक्शनल ‘एवरीथिंग ऐप’ के रूप में विकसित किया जाए। 

कौन होगा एक्स का नया CEO

फिलहाल लिंडा की जगह कौन संभालेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इस विषय पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मस्क पहले ही प्रोडक्ट डिजाइन और तकनीक पर फोकस कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे एक बार फिर बिजनेस ऑपरेशंस की जिम्मेदारी खुद उठाने की तैयारी में हैं। 

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना