Kusumgar IPO Opens Today: इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली कंपनी Kusumgar का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार, 8 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। IPO खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹193.9 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने ₹419 प्रति शेयर के भाव पर 46,28,877 इक्विटी शेयर एंकर निवेशकों को आवंटित किए हैं। IPO का प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया गया है।
Kusumgar IPO का लॉट साइज 35 इक्विटी शेयरों का है। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 35 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद निवेश 35 शेयरों के मल्टीपल में किया जा सकता है।
कंपनी के एंकर बुक में कई प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया है। इनमें BlackRock Global Funds- India Fund, Goldman Sachs Funds-Goldman Sachs India Equity Portfolio और Kotak Mahindra Life Insurance Company शामिल हैं।
IPO में 50% तक हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) और कम से कम 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी ने पात्र कर्मचारियों के लिए ₹3.5 करोड़ के शेयर रिजर्व किए हैं, जिन्हें अंतिम इश्यू प्राइस पर ₹39 प्रति शेयर की छूट मिलेगी।
बाजार में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Kusumgar IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल ₹168 चल रहा है। यदि यह स्तर लिस्टिंग तक बना रहता है, तो ₹419 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब ₹587 हो सकती है। इससे निवेशकों को लगभग 40.10% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल बाजार की अनौपचारिक धारणा को दर्शाता है। लिस्टिंग तक इसमें उतार-चढ़ाव संभव है और इसे निवेश का एकमात्र आधार नहीं माना जाना चाहिए।