बिज़नेस

टेस्ला पावर इंडिया में निकली बंपर भर्तियां, 2 हजार से ज्यादा लोग उठा सकते है मौके का फायदा

अक्सा अंसारी

मुंबई: बैटरी बनाने वाली कंपनी टेस्ला पावर इंडिया (Tesla Power India) अपनी विस्तार योजनाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती (Job Recruitment) करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इस भर्ती अभियान में इंजीनियरिंग, परिचालन, बिक्री, विपणन एवं समर्थन कार्यों से जुड़े पद शामिल होंगे। इससे युवाओं के लिए नौकरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे। टिकाऊ ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदाता ने हाल ही में पुरानी बैटरी की मरम्मत कर बेचने के लिए अपना बैटरी ब्रांड ‘रीस्टोर' भी पेश किया है। इसकी योजना वर्ष 2026 तक देशभर में रीस्टोर ब्रांड के 5,000 स्टोर खोलने की है।

टेस्ला पावर इंडिया के प्रबंध निदेशक कविंदर खुराना ने कहा, ‘‘भारत में कारोबार विस्तार जारी रखने के क्रम में हम नवाचार के जरिये टिकाऊ लक्ष्य पाने में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं। हम अपनी टीम में नई प्रतिभाओं का स्वागत करने और मिशन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं।

(एजेंसी)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज