रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP

Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के लिए पूरी तरह तैयार है। बोर्ड ने DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे शुक्रवार को ही SEBI के पास फाइल किया जाएगा।

दिव्या सिंह

Mukesh Ambani Major Announcement on IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कंपनी IPO लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) शुक्रवार को ही SEBI के पास दाखिल किया जाएगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे शुक्रवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दाखिल किया जाएगा। अंबानी ने इसे रिलायंस के लिए वैल्यू क्रिएशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जियो का IPO सबसे महत्वपूर्ण वैल्यू-क्रिएशन इवेंट

अंबानी के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने DRHP को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि जियो का IPO रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए इस वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण वैल्यू-क्रिएशन इवेंट साबित हो सकता है। इससे मौजूदा शेयरधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं नए निवेशकों को भी भारत की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा।

आकाश, ईशा और अनंत पूरी प्रक्रिया का कर रहे नेतृत्व

उन्होंने कहा कि जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग यह साबित करेगी कि भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाली बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां खड़ी कर सकता है। मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी जियो IPO की पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं और भविष्य में वैल्यू क्रिएशन के नए अवसरों को आगे बढ़ाएंगे।

ग्लोबल टेक एलीट में शामिल

Reliance Jio की ओर से हाल ही में ऐलान किया गया था कि वह ग्लोबल टेक एलीट में शामिल हो गया है और WIPO के टॉप-20 में भारत की एकमात्र कंपनी बन गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने ग्लोबल इनोवेशंस रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांगों में से एक लगाई है।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा