ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी  
बिज़नेस

आकाश, ईशा, अनंत... मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में सबसे अमीर कौन, किसको मिलती है कितनी सैलरी

आकाश अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश की सालाना सैलरी करीब 5.6 करोड़ रुपये है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: देश और एशिया के सबसे अमीर लोगों की जब भी बात होती है, उसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम सबसे आगे आता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 86.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 17वें अमीर शख्स हैं। लेकिन बात इसके बच्चों की करें तो वे भी किसी से कम नहीं हैं। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी कम अमीर नहीं हैं। तीनों बच्चे रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी

ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं। वह आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं। ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभालती हैं। वह रिलायंस रिटेल, रिलायंस जियो और रिलायंस फाउंडेशन में एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम की एक प्रमुख सदस्य भी हैं। इसके अतिरिक्त, ईशा टीरा ब्यूटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और को-फाउंडर हैं। साथ ही वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। ईशा की सालाना इनकम करीब 4.2 करोड़ रुपये है। उनकी नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

बड़े बेटे आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ईशा अंबानी के जुड़वा भाई हैं। वह मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। आकाश अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश की सालाना सैलरी करीब 5.6 करोड़ रुपये है। साथ ही उनकी कुल नेटवर्थ 40.1 अरब डॉलर (करीब 3,32,815 करोड़ रुपये) बताई जाती है।

छोटे बेटे अनंत अंबानी

अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। वह रिलायंस जियो में ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र की देखरेख करते हैं। साथ ही वह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में भी काम करते हैं। अनंत को सालाना 4.2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। उनकी नेटवर्थ 40 अरब डॉलर (करीब 3,32,482 करोड़ रुपये) बताई जाती है। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें… 

कौन सबसे अमीर?

मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में आकाश अंबानी सबसे अमीर हैं। दूसरे नंबर पर अनंत अंबानी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर ईशा का नाम है। हालांकि मुकेश अंबानी अपने तीनों बच्चों को कंपनी में जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। समय-समय पर वह अपने बच्चों के कारोबार में मदद के लिए आगे आते रहते हैं।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल