आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट बुकिंग (सौ, डिजाइन फोटो ) 
बिज़नेस

भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव

अगर आप भी रेलवे की टिकट बुकिंग करने के लिए आईआरसीटीसी की साइट का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती हैं। भारतीय रेलवे ने हाल ही में टिकट बुकिंग को लेकर कुछ बदलाव किए हैं।

अपूर्वा नायक

देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। इंडियन रेलवे जो करोड़ों पैसेंजर्स को रोजाना अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचाने का काम करता है। हालांकि अब रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर एक फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से रेलवे को रिजर्वेंशन टिकट में घोटाले की शिकायत मिल रही थी, जिसके कारण इंडियन रेलवे ने रिजर्वेंशन टिकट बुक करने के नियम में बदलाव किया है। अगर आप भी रेलवे के इस नए नियम से अंजान है, तो आप 1 जुलाई के बाद ऑनलाइन और विंडों से ट्रेन टिकट बुक नहीं करवा पाएंगे। अगर आप भी इन नए नियमों के बारे में नहीं जानते है, तो आज हम आपको विस्तार से इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

क्यों किया टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव?

भारतीय रेलवे को पिछले कई दिनों से ये शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोगों ने फर्जी आईआरसीटीसी अकाउंट बनाए हैं और ये लोग इन अकाउंट के माध्यम से ब्लैक में टिकट बुक करते हैं। साथ ही रेलवे को इस बात की भी शिकायत मिल रही थी कि काउंटर पर भी दलालों के एक्टिव रहने के कारण वे ब्लैक में कंफर्म टिकट बुक करवाते हैं। यही कारण है कि इंडियन रेलवे ने आईआरसीटीसी ऐप और काउंटर से रिजर्वेंशन टिकट बुक करवाने के नियम में बदलाव किया हैं।

आईआरसीटीसी ऐप से ऐसे बुक होगी टिकट

ब्लैक टिकट का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। नए नियमों के अनुसार, अब आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है, जिसके बाद ही आप इस ऐप के जरिए टिकट बुक कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार, ये नियम 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू होने वाला है। इसीलिए आपको समय से पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड के साथ लिंक करना होगा। महाराष्ट्र में महंगी हुई शराब लेकिन घटे बियर और वाइन के दाम, रॉकेट की रफ्तार से उछले सुला वाइनयार्ड्स के शेयर

काउंटर से भी टिकट बुक करने के बदले नियम

आईआरसीटीसी ऐप के साथ ही भारतीय रेलवे ने काउंटर से तत्काल टिकट की बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। दरअसल, अब आप तत्काल टिकट के फॉर्म पर जो मोबाइल नंबर लिखने वाले हैं, उस नंबर पर तत्काल टिकट बुक होने से पहले ओटीपी आ सकता है। जिसके बाद ही आपका तत्काल का टिकट बुक हो सकता है। इंडियन रेलवे के अनुसार, नियमों में इस बदलाव के बाद टिकटों के ब्लैक होने पर भी अंकुश लग सकता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन