फॉक्सकॉन (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

iPhone बनाने वाली फॉक्सकॉन का बढ़ा भारत में कारोबार, रेवेन्यू हुआ 20 अरब डॉलर के पार

ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी के डर से बचने के लिए आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भारत में कंपनी का प्रोडक्शन बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि आईफोन का प्रोडक्शन भारत में फॉक्सकॉन के द्वारा किया जाता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एप्पल का आईफोन दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड हैं। कुछ समय से ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन का भारत में रेवेन्यू आईफोन प्रोडक्शन में उछाल आने के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 20 अरब डॉलर यानी 1.7 लाख करोड़ रुपये तक हो गया है।

इस मामले से जुड़े हुए सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में फॉक्सकॉन के वर्कर्स की टोटल संख्या भी 65 प्रतिशत बढ़कर लगभग 80,000 हो गई। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में फॉक्सकॉन का रेवेन्यू दोगुना से ज्यादा होकर 20 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है। इसके कर्मचारियों की संख्या भी 80,000 से ज्यादा हो गई है।

हालांकि इस बात के कंफर्मेशन के लिए फॉक्सकॉन को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। फॉक्सकॉन दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल के फेमस प्रोडक्ट आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए जानी जाती है। एप्पल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर इसे और भी तेजी देने के इशारे दिए हैं। भारत में मैन्युफैक्चरर्ड स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2024-25 में 2 लाख करोड़ रुपये के ऑलटाइम हाई लेवल को पार कर गया जिसमें अकेले आईफोन की हिस्सेदारी 1.5 लाख करोड़ रुपये की है।

सूत्रों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में फॉक्सकॉन का रेवेन्यू कई गुना बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि एप्पल कथित तौर पर अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए सभी आईफोन का मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही करने पर विचार कर रही है।

फॉक्सकॉन 2.8 अरब डॉलर यानी लगभग 25,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में चीन के बाहर अपनी दूसरी सबसे बड़ी यूनिट स्थापित करने की प्रोसेस में है। इस प्लांट से 40,000 से ज्यादा रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इसके अलावा फॉक्सकॉन उत्तर प्रदेश में एक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ भी चर्चा कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान