एसआईपी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

10,000 रुपये की स्मार्ट सेविंग भविष्य में देगी 50 लाख रुपये, जानें निवेश का सबसे अनूठा तरीका

अगर आप अभी से अपने फ्यूचर के लिए सेविंग करना चाहते है, तो SIP में निवेश करें। Systematic Investment Plan में इंवेस्ट कर आप आसानी से अपना आने वाला कल अच्छा कर सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Systematic Investment Plan: आज की तारीख में महंगाई तेजी से पैर पसार रही है। ऐसे में अगर आप आने वाले भविष्य के लिए पैसे नहीं बचाते हैं, तो आगे चलकर आपके लिए मुश्किल हो सकती हैं।

अगर आप थोड़ी समझदारी दिखाकर हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट बचाकर इंवेस्ट करें, तो आप आराम से एक अच्छा खासा फंड बना सकते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा आसान और असरकारक तरीका होता है, एसआईपी के माध्यम से म्यूचुअल फंड में इंवेस्टमेंट करना।

Systematic Investment Plan यानी एसआईपी एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित अमाउंट म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट कर सकते हैं। ये तरीका उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो एक बार में लमसम अमाउंट निवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पैसे जोड़ना चाहता हैं।

SIP से कैसे बनेगा 10,000 का 50 लाख?

मानकर चलिए कि आप हर महीने 10,000 रुपये SIP में इंवेस्ट करते हैं, तो आपको हर साल इस पर Investment करने के लिए एवरेज 10 फीसदी रिटर्न मिलता है, तो 15 साल में आपकी टोटल सेविंग्स करीब 50,45,760 रुपये हो सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि आप सिर्फ 18 लाख यानी 10,000 रुपये x 12 महीने x 15 साल तक निवेश करने पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का फंड बना सकते हैं।

कंपाउंडिंग का मैजिक

एसआईपी का सबसे ज्यादा फायदा कंपाउंडिंग से होता है। जिसका सीधा मतलब है कि आपको ना सिर्फ आपके इंवेस्टमेंट पर रिटर्न मिलता है, बल्कि उस रिटर्न पर भी अगला रिटर्न हासिल हो जाता है। ये भी एक कारण है कि आप जितना लंबा निवेश करते हैं, आपको उतना ही ज्यादा फायदा होता है। हर महीने थोड़ी सी सेविंग्स करके अगर आप सही तरीके से इंवेस्टमेंट करें, तो आप कई बड़े काम आसानी से कर सकते हैं। आप इसके जरिए आसानी से खुद का घर लेने से लेकर, बच्चों का एजुकेशन या रिटायरमेंट के लिए पैसा जोड़ना जैसे काम कर सकते हैं।

अगर आप 25 या 30 साल में एसआईपी में निवेश करना शुरु करते हैं, तो आपको लॉन्ग टर्म का फायदा मिलता है और आप जल्द ही बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। जल्द से जल्द निवेश शुरू करने से आप कम अमाउंट में भी बड़ा फंड तैयार कर सकते है। जबकि अगर आप 40 साल के बाद एसआईपी शुरु करते हैं, तो वे टारगेट पाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा रुपये निवेश करना होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान