अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 2025 (सौ.सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस, जानिए क्या है इस बार की थीम

दुनियाभर में सीमा शुल्क दिवस कस्टम विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके कार्यों को सम्मानित करने का दिन होता है। इस दिन सीमा शुल्क से जुड़े हर विभागों की उपयोगिता को बताया जाता है।

दीपिका पाल

International Customs Day 2025 : देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं पर आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। यहां पर सीमा शुल्क दिवस कस्टम विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके कार्यों को सम्मानित करने का दिन होता है इस दिन सीमा शुल्क से जुड़े हर विभागों की उपयोगिता को बताया जाता है। इसके अलावा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खास तौर पर कस्टम विभाग के कार्यों को सराहना देना और वैश्विक व्यापार की सुविधा को बढ़ाना होता है। चलिए सीमा शुल्क दिवस से जुड़ी खास बातें...

क्या है इस बार 2025 में इस दिवस की थीम

आपको बताते चलें कि, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस की थीम हर बार की तरह बदली हुई होती है। इस बार कस्टम लोगों, समृद्धि और पृथ्वी के लिए स्थिरता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य यह है कि कस्टम विभाग किस प्रकार से वैश्विक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए योगदान दे सकते हैं, साथ ही व्यापार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं।

WCO द्वारा मनाते है सीमा शुल्क दिवस

आपको बताते चलें कि, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस को विश्व कस्टम संगठन (WCO) द्वारा मनाया जाता है। जहां पर इस संगठन का कार्य कस्टम से जुड़े होते है। वहीं पर WCO हर साल 26 जनवरी को कस्टम विभागों की अहम भूमिका को रेखांकित करने और उनके कार्यों को समझाने के लिए इस दिन को समर्पित करता है।कस्टम विभाग के प्रमुख कार्यों में आयात-निर्यात की निगरानी, कर और शुल्क की वसूली, तस्करी को रोकना और व्यापार नीति लागू करना शामिल हैं. ये विभाग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे देशों के बीच सुरक्षित और कुशल माल के प्रवाह को सुनिश्चित करते हैं। बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कस्टम अधिकारियों की मेहनत को सम्मान देने का दिन

यह दिन कस्टम विभागों की भूमिका और उनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है. यह दिन कस्टम अधिकारियों की मेहनत और उनकी सेवाओं को सम्मानित करने का अवसर है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज