(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market में आया भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी में आयी भारी गिरावट

आज Indian Share Market में भारी उथल-पुथल देखने के लिए मिल रही है। मंगलवार को BSE का Sensex और NSE का Nifty गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बाजार से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Share Market Update: हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स लाल निशान पर ओपन हुआ है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई में लाल निशान पर खुला है।

आज के ओपनिंग सेशन के बीएसई का सेंसेक्स 95.57 अंकों की गिरावट के साथ 80508.51 अंक पर ट्रेड कर रहे हैं। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी 10.75 अंकों की गिरावट के साथ 24,574.30 ओपन हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • एलएंडटी
  • अडानी पोर्ट्स
  • एमएंडएम
  • इटरनल
  • भारती एयरटेल
  • कोटक बैंक
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • टीसीएस
  • बीईएल

आज के टॉप लूजर्स

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • रिलायंस
  • सनफार्मा
  • एचसीएल टेक
  • टाटा मोटर्स
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • मारुति

चॉइस ब्रोकिंग की अमृता शिंदे ने कहा है कि टेक्निकली, 24,650 से ऊपर की एक निर्णायक चाल 24,850 की ओर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, जिसमें तत्काल समर्थन 24,500 और 24,330 पर है, जो दोनों ही नए लॉन्ग पोजीशन के लिए आकर्षक क्षेत्र माने जाते हैं।

क्यों बदली बाजार की चाल?

एशिया-प्रशांत मार्केट हरे निशान में रहे, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच में अचानक ट्रेड वॉर रुकने के कारण निवेशकों के सेंटीमेंट को बढ़ावा दिया। अमेरिका और चीन ने सोमवार को अपने ट्रेड वॉर रोकने को 10 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया। अमेरिका ने पहले चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और बीजिंग ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी शिपमेंट पर 125 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। अब दोनों ही शुल्क 10 नवंबर तक स्थगित कर दिए गए हैं।

निवेशक अमेरिका-भारत ट्रेड डील, तिमाही इनकम रिजल्ट, टैरिफ संबंधी बयानबाजी और आगामी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर करीबी नजर रख रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में, डॉव जोन्स 0.45 प्रतिशत, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.30 प्रतिशत गिर गया।

एशियाई बाजार मैक्सिमम बढ़त में रहे। जापान का निक्केई 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41 प्रतिशत और शेन्जेन कंपोजिट में 0.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने 1,202.65 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII 5,972.36 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश