भारतीय रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Indian Railway: भारतीय रेलवे की अजीबोगरीब करामात, अब चलती ट्रेन में भी पा सकेंगे एटीएम की सुविधा

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी सिलसिले में इंडियन रेलवे ने अब चलती ट्रेन में एटीएम सर्विस देने की पहल की है। फिलहाल इसे पंचवटी एक्सप्रेस में ही शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत में करोड़ों लोग रोजाना भारतीय रेलवे से सफर तय करते हैं। पिछले कई सालों से चोरी के डर से लोग अपने पास कैश रखने से कतराते हैं, लेकिन कई बार जहां यूपीआई काम नहीं करता है, वहां कैश की जरूरत पड़ ही जाती है। ऐसे में अगर आप भी अक्सर रेलवे में सफर करते हैं और कैश लेकर नहीं चलते हैं, तो ये खबर आपके बेहद ज्यादा काम आ सकती है।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बेहतरीन कदम उठाया है। अगर आपको भी अपनी रेल यात्रा के दौरान कैश की जरूरत पड़ती है, तो आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप चलती ट्रेन में भी एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।

इंडियन रेलवे ने चलती ट्रेन में ही एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देने की शुरूआत की है। इसके लिए सफल ट्रायल भी किया जा रहा है। ऐसा भारत में पहली बार होगा जब कोई चलती ट्रेन में एटीएम मशीन से पैसा निकाल पाएगा या किसी ट्रेन में पहली बार एटीएम मशीन लगी हुई होगी। फिलहाल ये खास सुविधा पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में शुरू की गई है, जो नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच में चलती हैं।

भुसावल डीआरएम ने ये जानकारी दी है कि, इस खास फेसेलिटी का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है। अब लोग चलती ट्रेन में से पैसे निकाल सकते हैं। मशीन के परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखी जाने वाली है क्योंकि कई जगहों पर जहां नेटवर्क की परेशानी आती है, वहां कैश निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन में लगा हुई एटीएम मशीन बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बतायी जा रही है। भारतीय रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच में पार्टनरशिप के अंतर्गत ट्रेन में एटीएम की सुविधा शुरू की गई है।

रेलवे ऑफिसर्स के अनुसार, अगर ऑन बोर्ड एटीएम सर्विस को यात्रियों से काफी अच्छा रिएक्शन मिलता है, तो इसे देश की बाकी प्रमुख ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है। इसका सीधा फायदा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिल सकता है। अब उन्हें नकद पैसे निकालने के लिए किसी भी रेलवे स्टेशन पर रूकने की जरूरत नहीं होगी। वे सफर के दौरान ही ट्रेन में मौजूद एटीएम में से पैसा निकाल सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज