भारत और पाकिस्तान (सौ. Design) 
बिज़नेस

IMF की भीख छोड़िए, भारत को मिलने वाला है उससे भी बड़ा 'गिफ्ट', जानिए कौन दे रहा है ये तोहफा

जहां एक ओर पाकिस्तान ने आईएमएफ की भीख के दम पर अपनी इज्जत बचायी है, वहीं भारत ने खुद के दम पर कई गुना ऊंचा नाम हासिल किया है। बताजा रहा है कि भारत को आरबीआई 3.5 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड दे सकता है।

अपूर्वा नायक

भारत के साथ पंगा लेने के भी बाद पाकिस्तान ने इंटरनेशनल मॉनिटरी फेडरेशन से भीख तो हासिल कर ली, लेकिन ये मिलने के भी बाद वो भारत की बराबरी कभी नहीं कर पाएगा। आईएमएफ के द्वारा मिली इस भीख के बाद भी पाकिस्तान की इकोनॉमी के डूबते हुए जहाज को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

आईएमएफ के द्वारा मिलने वाली भीख के दम पर उछलने वाले पाकिस्तान को जल्द ही 440 वॉल्ट का झटका लगने वाला है, क्योंकि भारत को जल्द ही एक बहुत बड़ा गिफ्ट मिलने वाला है। गौरतलब है कि भारत को जल्द ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से रिकॉर्ड डिविडेंड मिलने की उम्मीद की जा रही है। इकोनॉमिस्ट का मानना है कि आरबीआई इस साल सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपये यानी 41.4 अरब डॉलर तक का डिविडेंड ट्रांसफर कर सकता है, जो पाकिस्तान के आईएमएफ कर्ज के कई गुना ज्यादा है।

भारत का आरबीआई डिविडेंट

पाकिस्तान ने हाल ही में आईएमएफ से 1.4 अरब डॉलर यानी तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये लोन के तौर पर हासिल किए है, जो कि उसके आईएमएफ के प्रोग्राम का एक हिस्सा है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत उसे टोटल 7 अरब डॉलर मिलने हैं, जिसमें से 2.1 अरब डॉलर की किश्तें पहले ही मिल चुकी है। पाकिस्तान को ये लोन काफी बेइज्जती के बाद हासिल हुआ है।

वहीं दूसरी ओर भारत की पोजिशन बिल्कुल क्लियर है। आरबीआई सरकार को अपनी सरप्लस इनकम का एक हिस्सा डिविडेंड के तौर पर हर साल ट्रांसफर करता है। ये इनकम आरबीआई को अपने इंवेस्टमेंट, विदेशी मुद्रा भंडार और बाकी फाइनेंशियल एक्टिविटीज से मिलती है। एक बैंक ने जानकारी दी है कि इस साल आरबीआई सरकार को 3.5 लाख करोड़ रुपये तक का डिविडेंड दे सकता है।

आरबीआई का डिविडेंड ऐसे करेगा मदद?

इकोनॉमिस्ट का मानना है कि ये डिविडेंड सरकार की टैक्स कलेक्शन में आयी कमी और स्लो ग्रोथ रेट के कारण हुए नुकसान को पूरा करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये किसी भी इमरजेंसी सिट्यूएशन खर्च को पूरा करने के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा