संजय मल्होत्रा, (गवर्नर, RBI) 
बिज़नेस

जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत, RBI गवर्नर का दावा; इस योजना को दिए श्रेय

Indian Economy: आरबीआई गवर्नर का बयान ऐसे समय पर आया है, जब देश में चल रही टैरिफ तनाव के बावजूद भी भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की तेजी से बढ़ी है।

मनोज आर्या

RBI Governer On Indian Economy: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को इंडियन इकोनॉमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने देश के विकास का बढ़ावा देने का श्रेय प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) को दिया।

आरबीआई गवर्नर का बयान ऐसे समय पर है, जब देश में चल रही टैरिफ तनाव के बावजूद भी भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की तेजी से बढ़ी है। यह ट्रंप के हाई टैरिफ लगाए जाने से पहले की पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है।

जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

मध्य प्रदेश के इंदौर के रंगवासा गां में एक सरकारी बैंक के वित्तीय समावेशन अभियान 'संतृप्ति शिविर' को संबोधित करते हुए संजय मल्होत्रा ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक ने 11 साल पहले बैंकों की मदद से जन-धन योजना शुरू की थी, जिससे पूरे देश का विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया के 5 सबसे विकसित देशों में भारत की गिनती होती है और बहुत जल्द देश तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी। आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि देश के तेज विकास के इस सफर में सभी वर्गो के लोगों को शामिल करने के लिए इस योजना के तह 55 करोड़ बैंक अकाउंट खोल गए हैं, जिससे उन्हें सेविंग, पेंशन, इंश्यूरेंस, लोन और कई अन्य सर्विसेज का लाभ मिल रहा है।

जन-धन योजना के 11 साल पूरे

हाल ही में प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने अपने 11 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ती दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब अंतिम व्यक्ति रूप से जुड़ा होता है, तो पूरे देश एक साथ आगे बढ़ता है। इस योजना की शुरुआत साल 2014 में 28 अगस्त के दिन हुई थी।

पीएम जन-धन योजना क्या है?

बता दें कि इस स्कीम का मकसद गरीबों का बैंक अकाउंट खुलवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाना है। इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है। इसमें अकाउंट होल्ड को बीमा की भी सुविधा दी जाती है और किसी वजह से उनकी मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों को नॉमिनी का लाभ मिलता है। इसके तहत खाता खुलवाने के लिए आपको बैंक जाकर आवेदन करना होगा। वहां से जन धन योजना का फॉर्म लेकर उसे भरना होगा।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी