(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और EPFO ने मिलाया हाथ, पेंशनधारकों को अब घर पर ही मिलेगी ये खास सुविधा

EPFO: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एमडी और सीईओ आर विश्वेश्वरन ने कहा कि ईपीएफओ के साथ यह साझेदारी भारत में हर घर तक आवश्यक वित्तीय और नागरिक सेवाएं पहुंचाने के मिशन को और मजबूत करेगी।

मनोज आर्या

India Post And EPFO MoU: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और ईपीएफओ के बीच एक बड़ी समझौता हुआ। इसके तहत पेंशनधारकों को उनके घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सुविधा मुहैया कराया जाएगा। दोनों संगठनों ने इस सेवा को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के तहत, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPB) अपने 1.65 लाख से अधिक डाकघरों और तीन लाख डाक सेवा प्रदाताओं (डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक) के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाएगा, जो बैंकिंग उपकरणों से लैस हैं।

ये उपकरण चेहरे की पहचान तकनीक और ‘फिंगरप्रिंट’ बायोमेट्रिक सत्यापन की डिजिटल प्रक्रिया के लिए उपयोग किए जाते हैं ताकि ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहायता मिल सके।

पेंशनधारकों को मिलेगी राहत

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के तहत अपने पेंशनधारकों को घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) पेंशनधारकों को हर साल सत्यापन के लिए कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन सत्यापन करने में मदद करता है। इससे उन्हें पारंपरिक कागज-आधारित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक शाखाओं या ईपीएफओ कार्यालयों में जाने की जरूरत समाप्त हो जाती है।

2020 में शुरू हुई थी डिजिटल सेवा

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक सत्यापन का उपयोग करके पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाने को 2020 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की डोरस्टेप सेवा शुरू की थी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ पेंशनधारकों को अपने डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा या अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा, आधार से जुड़े चेहरे के प्रमाणीकरण या फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आधार संख्या और पेंशन विवरण प्रदान देना होगा।

इस समझौते की जानकारी देते हुए IPPB के एमडी और सीईओ आर विश्वेश्वरन ने कहा कि ईपीएफओ के साथ यह साझेदारी भारत में हर घर तक आवश्यक वित्तीय और नागरिक सेवाएं पहुंचाने के आईपीपीबी के मिशन को और मजबूत करेगी। हमारे तकनीक-सक्षम डाक नेटवर्क और विश्वसनीय सुविदा के साथ ईपीएफओ पेंशनभोगी- खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अब अपना जीवन प्रमाण पत्र बिना किसी रुकावट के जमा कर सकेंगे।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग